हर महीने आईएसआईएस को मिलते हैं 530 करोड़ रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की एक आर्थिक संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट को हर महीने करीब आठ करोड़ डॉलर यानी लगभग 530 करोड़ रुपए की आमदनी होती है।
आईएचएस इंक संस्था ने कहा है कि आईएस की आधी आमदनी उसके कब्जे वाले इलाकों में वसूले गए कर और जब्त की गई संपत्ति से मिलती है। आईएस की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा तेल के व्यापार से आता है।
नशीले पदार्थों से भी होती है कमाई
आईएस को तेल के व्यापार से 43 फीसदी और बाकी आमदनी नशीले पदार्थों की तस्करी, पुरातन वस्तुओं की तस्करी, आपराधिक गतिविधि और चंदे से मिलती है।
रिपोर्ट के मुताबिक आईएस को विदेशी स्रोत से काफी कम आर्थिक मदद मिलती है।
पेरिस हमलों के बाद आईएस को मिलने वाली आर्थिक मदद पर शिकंजा कसने की रणनीति पर कई देशों ने जोर दिया था।