फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ebola patients flees away from the relief camp.

इबोला के 17 मरीज 'भाग निकले'

Mon, 18 Aug 2014 11:04 AM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
ebola patients flees away from the relief camp.

लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया में इबोला के उपचार केंद्र को हमला करके लूट लिया गया था। वहां से गायब होने वाले 17 मरीजों के बारे में विरोधाभाषी खबरें आ रही हैं। शनिवार शाम को एक उग्र भीड़ ने इस केंद्र पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन


शहर की घनी आबादी वाली वेस्ट प्वाइंट इलाक़े में सैकड़ों लोगों ने 'यहां इबोला नहीं है' का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।

लाइबेरिया के सहायक स्वास्थ्य मंत्री टोलबर्ट नवेंस्वाह ने कहा कि प्रदर्शनकारी इस बात से नाराज थे कि यहां जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, वे राजधानी के बाहर से लाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

'सारे मरीज भाग गए'

ebola patients flees away from the relief camp.

टोलबर्ट ने कहा कि उपचार केंद्र पर हमले के बाद 29 मरीजों को जॉन एफ़ केनेडी मेमोरियल मेडिकल सेंटर में बने केंद्र में प्राथमिक इलाज चल रहा है।

एक संवाददाता ने बीबीसी को बताया कि 17 लोग कैंप से भाग गए, जबकि 10 अन्य लोगों को उनके परिजन साथ ले गए।

हमले की एक प्रत्यक्षदर्शी रिबेका वेसेह ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "उन्होंने दरवाज़ा तोड़ दिया। इस केंद्र को लूट लिया। सारे मरीज भाग गए।"

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़ लाइबेरिया में इबोला वायरस के संक्रमण से 400 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है, वहीं अबतक इसके संक्रमण से 1,145 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed