फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Earthquake took 5 lives, tsunami also expected

भूकंप ने ली पांच की जान, सुनामी की भी है आशंका

Wed, 02 Apr 2014 12:14 PM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Earthquake took 5 lives, tsunami also expected

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक चिली के उत्तर में मंगलवार रात 8.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद लैटिन अमेरिका के प्रशांत तट के सभी देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। इसे बाद में केवल चिली और पेरू के लिए सीमित कर दिया गया।

विज्ञापन


चिली में आए भूकंप में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 46 मिनट (23:46 जीएमटी) पर आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 10 किलोमीटर नीचे था। यह जगह खनन क्षेत्र इक्विक्यू से 86 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
विज्ञापन


ऐसी ख़बरें हैं कि चिली के तट की ओर दो मीटर ऊंची लहरें बढ़ रही हैं। चिली के अधिकारियों ने तटीय इलाकों को तेजी से खाली करने के आदेश दिए हैं। भूकंप इतना तगड़ा था कि पेरू और बोलिविया के ऊंचाई पर स्थित राजधानी ला पाज की आधुनिक इमारतें भी हिल गईं। यह स्थान इक्विक्यू से 470 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर आया मलबा

Earthquake took 5 lives, tsunami also expected

इस तगड़े भूकंप के बाद कम से कम छह झटके और महसूस किए गए, इनमें से हर झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 थी। सड़कों पर भूस्खलन होने की भी खबरें आ रही हैं। चिली टीवी चैनल पर दिखाई जा रही खबरों के मुताबिक तटवर्ती इलाक़ों से लोगों के निकलने के बाद सड़कों पर जाम लग गया।

चिली के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि इक्विक्यू के बाहरी इलाके की एक सड़क भूस्खलन के कारण आए मलबे की वजह से बंद हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक़ पते और जनरल लागोस के बीच भी भूस्खलन हुआ है।

मंत्रालय के अधिकारियों ने चिली के एक टीवी चैनल को बताया कि एक जेल की तीन सौ महिला कैदी फरार हो गई हैं।

सुनामी की चेतावनी

Earthquake took 5 lives, tsunami also expected

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (टीडब्लूसी) न शुरू में चिली, पेरू, इक्वाडोर, कोलबंबिया और पनामा के लिए चेतावनी जारी की थी। बाद में इस चेतावनी को केवल चिली और पेरू के लिए सीमित कर दिया गया। सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने ट्विटर पर कहा, ''हमारे तटों पर हर व्यक्ति को सतर्क और तैयार रहना चाहिए।''

चिली की नौसेना ने कहा है कि भूकंप के 45 मिनट बाद ही कुछ बड़ी लहरों ने चिली के तट को छुआ। टीडब्लूसी की चेतावनी में कहा गया है, ''इस तीव्रता के भूकंप में विनाशकारी सुनामी पैदा करने की क्षमता होती है, जो कि कुछ ही मिनटों में ही भूकंप के केंद्र के पास के तट को छू सकती है और वहां से सबसे दूर के तट को वह घंटे भर में छू सकती है।''

चिली के गृहमंत्री मोहम्मद एलेयू ने कहा, ''हमने अपने नागरिकों को पूरे तटीय इलाके को खाली करने को कहा है। वहां घरों को कोई ख़ास नुक़सान नहीं पहुंचा है। वहां लोगों को भी कुछ नुक़सान नहीं हुआ है।''

'दो मिनट तक लगते रहे झटके'

Earthquake took 5 lives, tsunami also expected

चिली के उत्तरी शहर अंतोफागास्ता में रहने वाले एक ब्रितानी प्रवासी पैट्रिक मूर ने बीबीसी को बताया, ''पिछले साल के अंतिम तिमाही के बाद से कई झटके महसूस किए गए थे।''

उन्होंने कहा, '' मैं अपने बिस्तर पर बैठा हुआ था। आमतौर पर ये झटके ज्यादा से ज्यादा 40 सेकेंड तक के होते हैं। लेकिन ऐसा लगा कि यह झटका करीब दो मिनट का था।''

उन्होंने कहा, '' मैं जानता था कि यह ख़राब है, इसलिए मैं यह देखने के लिए तत्काल ऑनलाइन हुआ कि क्या हुआ है, वहाँ मैंने सुनामी की एक चेतावनी देखी। इससे मेरे डर की पुष्टि हुई।''

भूकंप के बाद छाया अंधेरा

Earthquake took 5 lives, tsunami also expected

एक हॉस्टल के मालिक कुर्ट हर्टरैंपफ़ ने बीबीसी से कहा, '' भूकंप के बाद शहर की बिजली चली गई और अंधेरा छा गया। लेकिन मैं यह देखकर हैरान रह गया कि टेलीफोन लाइनें चल रही थीं। शहरी का व्यापारिक इलाका भूतहा शहर की तरह नजर आ रहा था।"

चिली दुनिया के भूकंप की दृष्टि से सबसे सक्रिय देशों में से एक है। फरवरी 2010 में चिली के मध्य और दक्षिणी हिस्से में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था।

इसके बाद आई सुनामी में कई तटीय शहर बर्बाद हो गए थे। साल 1960 में चिली के दक्षिणी हिस्से में आए 9.5 तीव्रता के भूकंप की वजह से करीब 1655 लोगों की मौत हो गई थी और हवाई और जापान में सुनामी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed