{"_id":"3cb808457de15265e4ce0c639a7b4584","slug":"earthquake-in-china-20-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के गांसू प्रांत में भूकंप, 20 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन के गांसू प्रांत में भूकंप, 20 की मौत
Updated Mon, 22 Jul 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के पश्चिमी प्रांत गांसू में आए भूकंप के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
राहतकर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं। भूकंप की तीव्रता 5.98 मापी गई है। एक स्थानीय रिपोर्टर का कहना है कि भूकंप के कारण कई इमारतें तबाह हुई हैं।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7.45 बजे मिशियान और जांगशियान काउंटी में भूकंप आया।
ये इलाक़ा गांसू की राजधानी लान्जू से करीब 170 किलोमीटर दूर है। सुबह 9.12 मिनट पर 5.6 तीव्रता का एक दूसरा भूकंप भी आया।