फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब तक अनसुलझा क्यों है अमेजन नदी का रहस्य?

Sat, 28 May 2016 09:01 AM IST
श्रेया दासगुप्ता /बीबीसी अर्थ
श्रेया दासगुप्ता /बीबीसी अर्थ Updated Sat, 28 May 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
earth source amazon river mystery
अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य - फोटो : BBC

किसी भी नदी की पहचान उसकी धारा, उसके लंबे-चौड़े पाट या किनारे होते हैं। क़ुदरत की सबसे ख़ूबसूरत नेमतों में से एक हैं नदियां। लेकिन बड़ी से बड़ी नदी की शुरुआत भी बहुत छोटी धारा से होती है। क़िताबें हमें बताती हैं कि फलां नदी, कहीं दूर पहाड़ी से शुरू होती है। जब बारिश होना बंद हो जाती है, तो, बर्फ़ पिघलती है, या ज़मीन के अंदर से कोई झरना फूटता है और पानी की एक धार बहनी शुरू हो जाती है। कई छोटी-छोटी ऐसी धाराएं आगे जाकर एक दूसरे से मिल जाती हैं। यही धाराएं आगे चलकर बड़ी नदी का रूप ले लेती हैं। इसका मतलब ये है कि दुनिया की सबसे लंबी या सबसे बड़ी नदियां जैसे नील या फिर अमेज़न की शुरुआत के एक-दो नहीं सैकड़ों शुरुआती बिंदु होते हैं। लेकिन भूगोल के जानकार, किसी एक ठिकाने को ही नदी की शुरुआत की जगह मानते हैं। सवाल ये है कि वो ये कैसे तय करते हैं कि कोई नदी कहां से बहना शुरू होती है? और क्या इस फ़ैसले के कुछ ख़ास मायने भी होते हैं? अमरीका के स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूज़ियम के एंड्र्यू जॉन्स्टन कहते हैं कि किसी नदी की शुरुआत के अलग-अलग ठिकाने माने जाते हैं।

अब तक अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य

earth source amazon river mystery
अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य - फोटो : BBC
लेकिन कुछ बुनियादी नियम हैं जिनसे किसी नदी का शुरुआती ठिकाना तय होता है। आमतौर पर भूगोल के जानकार, सबसे ज़्यादा पानी वाली धारा के सबसे दूर वाले ठिकाने को ही किसी नदी की शुरुआत मानते हैं। हालांकि कुछ लोगों को इस परिभाषा पर ऐतरा़ज़ रहा है। कई बार कुछ नदियों की सहायक नदियों की धाराएं, उस नदी की अपनी धारा से ज़्यादा पानी वाले होती हैं। कई बार कुछ धाराएं, अलग-अलग मौसमों में पानी की अलग मात्रा के साथ बहती हैं। किसी नदी की शुरुआत कहां से होती है इसका पता लगाने के लिए आपको उसकी अलग धाराओं में पानी की तादाद के कई सालों के आंकड़े चाहिए होंगे। आम तौर पर ऐसे आंकड़े नहीं मिलते। ऐसे में किसी नदी की उत्पत्ति उसकी सहायक नदियों की धारा में पानी की तादाद देखकर मोटे तौर पर तय की जाती है। नदियों की दशा दिशा नापने वाले कार्टोग्राफर या नक्शानवीसों ने पूरी नदी और उसकी घाटी का नक्शा बनाना शुरू किया, तो ये तरीक़ा ज़्यादा बेहतर माना गया।
 

अब तक अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य

earth source amazon river mystery
अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य - फोटो : BBC

इस तरीक़े से ये तय पाया गया कि किसी नदी की सबसे मोटी धारा जहां से शुरू होती है वहीं से नदी बहना शुरू होती है। अब कुछ लोगों ने कहा कि ये परिभाषा नदी की लंबाई पर ज़्यादा भरोसा करती है, उसमें पानी की मात्रा को पैमाना नहीं मानती। इससे पहले पानी की मात्रा के हिसाब से नदियों के नाम तय होते थे। अब आप धारा की लंबाई को पैमाना मानेंगे तो नदी की शुरुआत अलग होगी। लेकिन, अगर आप धारा में पानी की मात्रा को पैमाना मानेंगे तो नदी की शुरुआत का ठिकाना अलग होगा। इसीलिए कई बड़ी नदियों की उत्पत्ति को लेकर आज भी मतभेद हैं। जैसे कि दुनिया की सबसे बड़ी नदी अमेज़न को ही ले लीजिए। इसकी लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7,000 किलोमीटर तक मानी जाती है। इसे दुनिया की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी माना जाता है। अमेज़न नदी की घाटी दक्षिण अमरीका के आठ देशों में फैली हुई है। ब्राज़ील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना और सूरीनाम के अलावा फ्रेंच गुयाना तक अमेज़न की धारा बहती है। इतनी बड़ी नदी की धारा कहां से शुरू होती है, इस पर अब तक एक राय नहीं बन सकी है। पिछली एक सदी से अमेज़न के उद्गम को चिह्नित करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य

earth source amazon river mystery
अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य - फोटो : bbc

सन् 1707 में भूगोलविद् फ़ादर सैमुअल फ्रिट्ज ने एक नक्शा छपवाया। इसमें अमेज़न का उद्गम लॉरीकोचा झील को बताया गया जो अमेज़न की सहायक नदी, मारानॉन का स्टार्टिंग प्वाइंट है। ये ठिकाना पेरू में है। फ्रिट्ज का मानना था कि मारानॉन नदी में अमेज़न की सहायक नदियों के मुकाबले सबसे ज़्यादा पानी रहता है। लेकिन बीसवीं सदी की शुरुआत में कुछ खोजों में ये पाया गया कि अमेज़न की शुरुआत पेरू की एपूरिमैक नदी की शुरुआत से होती है, लेकिन इस पर भी आम राय नहीं बन सकी। इस सहायक नदी के उद्गम को लेकर ही मतभेद हो गए। किसी ने पेरू की विलाफ्रो झील को एपूरिमैक का उद्गम माना तो किसी ने माउंट हुगारा को।

विज्ञापन

अब तक अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य

earth source amazon river mystery
अब तक अनसुलझा है अमेजन नदी का रहस्य
फिर, 1960 के दशक में पेरू के भूगोलविद् कार्लोस पेनाहेरारा डेल एगुइला ने दावा कि पेरू की नेवादो मिस्मी नाम की जगह एपूरिमैक नदी की शुरुआती जगह है और यहीं से अमेज़न का उद्गम माना जाना चाहिए। आज की तारीख़ में ज़्यादातर लोग इसे ही अमेज़न की शुरुआत की जगह मानते हैं। लेकिन, साल 2000 में इससे भी ऊपर कारहुआसांता नाम की जगह, एपूरिमैक नदी के बहने की शुरुआत मानी गई। फिर अमेज़न की शुरुआत भी यहीं से मानी गई। लेकिन, 2014 में खोजकर्ता जेम्स कॉन्टोस ने दावा किया कि पेरू की मांतारो नदी को अमेज़न की उत्पत्ति की जगह माना जाना चाहिए। जेम्स जब 2012 में अमेज़न का शुरुआती ठिकाना तलाश रहे थे तो उन्हें लगा कि मांतारो नदी में एपूरिमैक नदी से ज़्यादा पानी रहता है, वो भी पूरे साल। तो इसे ही अमेज़न की शुरुआत माना जाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed