{"_id":"5747eb7b4f1c1b4407690e3d","slug":"thailand-python-toilet-penis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉयलट में तीन मीटर लंबे अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
टॉयलट में तीन मीटर लंबे अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला
Fri, 27 May 2016 12:09 PM IST
बीबीसी
बीबीसी
Updated Fri, 27 May 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
थाईलैंड में एक व्यक्ति पर टॉयलेट में 3 मीटर लंबे अजगर ने ऐसा हमला किया कि उसे अस्पताल जाना पड़ा। अजगर ने इस युवक के लिंग पर दांत गड़ाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बैंकॉक के चाचोएंगसाओ प्रांत में रहने वाले 38 साल के अट्टापोर्न बूनमैकचुए जब बुधवार की सुबह टॉयलेट गए तो सबकुछ सामान्य था। बूनमैकचुए जब टॉयलेट सीट पर बैठे तो उन्हें अचानक तेज दर्द महसूस हुआ। जब उन्होंने झुककर देखा तो उनके होश उड़ गए। एक अजगर ने उनके लिंग को अपने विषैले दांतों में जकड़ लिया था।
टॉयलट में तीन मीटर लंबे अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला
2 of 3
अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला
- फोटो : BBC
बूनमैकचुए ने बैंकॉक पोस्ट को बताया, "यूं लगा जैसे किसी ने मेरा लिंग शरीर से अलग कर दिया हो। अजगर इसे बुरी तरह खींच रहा था।" पोस्ट की जानकारी के मुताबिक अजगर ने अट्टापोर्न को ज़मीन पर गिराने की कोशिश की, तब उन्होंने मदद के लिए अपनी पत्नी और पड़ोसियों को बुलाया। अट्टापोर्न ने थाई टीवी को बताया कि उनकी पत्नी ने अजगर से छुटकारा पाने के लिए उसके गले में रस्सी बांधी ताकि वह अपने जबड़े खोल दे।
अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला
3 of 3
अजगर ने व्यक्ति के लिंग पर किया हमला
- फोटो : BBC
बाद में बड़ी मुश्किल से उन्हें अजगर की पकड़ से आजाद कराया जा सका। इसके बाद टॉयलेट तोड़ा गया और अजगर को निकाला गया। अजगर सीवर पाइप के जरिये टॉयलेट तक आया था। डॉक्टरों के अनुसार अट्टापोर्न की हालत में सुधार हो रहा है। अट्टापोर्न ने कहा है कि वे अब घर में सिटिंग टॉयलेट लगवाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।