फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drunk Police Inspector dances on middle of the road and blocks traffic for 30 minutes

शराब के नशे में पुलिसवाले ने किया रोड पर डांस, 30 मिनट तक रहा ट्रैफिक जाम

Tue, 31 Jul 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 31 Jul 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Drunk Police Inspector dances on middle of the road and blocks traffic for 30 minutes
तरुण दहिया

एक पुलिस इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर शराब के नशे में शॉर्ट्स और स्लीवलेस टी-शर्ट पहनकर अपने दोस्त के साथ शीतला माता रोड पर डांस किया। उनकी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी में तेज म्यूजिक चल रहा था। उनकी गाड़ी बीच रोड पर पार्क थी जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। कुछ स्थानीय ढाबा मालिकों और ड्राइवरों ने उन्हें अपनी गाड़ी रोड से हटाने के लिए कहा लेकिन पुलिसवाले ने अपने पद का फायदा उठाते हुए कहा, 'मैं इंस्पेक्टर हूं और रोड पर डांस कर सकता हूं।' पुलिसवाले ने उन सभी को वहां से भगा दिया।

विज्ञापन


पुलिसवाले की यह हरकत आधे घंटे तक जारी रही जिसकी वजह से गाड़ियों की लाइन लग गई। ड्राइवर मूक दर्शक बनकर इस अजीब डांस ड्रामा को देख रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस पेट्रोलिंग की एक गाड़ी वहां पहुंची लेकिन इंस्पेक्टर ने हिलने से मना कर दिया और उनके साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर और उनके दोस्त को अपनी जीप में डाला और सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन ले गई।
विज्ञापन


आरोपी पुलिस की पहचान तरुण दहिया के तौर पर हुई जोकि गुरुग्राम से 35 किलोमीटर दूर नूंह जिले के ताउरु क्राइम यूनिट का इंचार्ज है। सूत्रों का कहना है कि दहिया का परिवार गुरुग्राम पुलिस लाइन्स में रहता है और एसयूवी उसकी ही थी। सब-इंस्पेक्टर सकेंद्र कुमार द्वारा फाइल की गई रिपोर्ट के अनुसार दहिया और उनका दोस्त बीच रोड पर खड़ी एसयूवी के सामने रात के 1.20 मिनट पर डांस कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि एसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) जय सिंह और पास के थाने के एसएचओ को बुलाया गया। यह सभी उस समय पुलिस स्टेशन में मौजूद थे जब दहिया को सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन लाया गया था। अधिकारियों ने फैसला लिया कि वह इस मामले को यहीं रफा-दफा कर देंगे क्योंकि इससे पुलिस विभाग की बेइज्जती होगी। कुछ घंटो बाद दहिया को उनके दोस्त के साथ घर जाने की इजाजत दे दी गई।


वहीं इस मामले पर गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर केके राव का कहना है कि उन्होंने इंस्पेक्टर के निलंबन के लिए नूंह एसपी को लिख दिया है। उन्होंने कहा, 'यह असहनीय है। यदि कोई आम आदमी ऐसा करता तो उसे छोड़ा नहीं जाता। तो फिर एक पुलिसवाले को क्यों जिसे कि अपेक्षाकृत ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए। उसे अलग तरीके से क्यों ट्रीट किया जाए? मैंने दक्षिण रेंज के आईजी और नूंह एसपी के पास एक रिपोर्ट भेज दी है। इंसपेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed