{"_id":"5b4e7d154f1c1b4d748b56a8","slug":"drone-will-control-the-body-rather-than-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ के बजाए शरीर से कंट्रोल होगा ड्रोन, नियंत्रित करने में होगी आसानी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
हाथ के बजाए शरीर से कंट्रोल होगा ड्रोन, नियंत्रित करने में होगी आसानी
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जल्द ही शरीर के ऊपरी हिस्से का उपयोग करके ड्रोन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक इमर्सिव पायलटिंग सिस्टम विकसित किया है जो बगैर हाथ का उपयोग किए शरीर के ऊपरी हिस्से से ड्रोन को नियंत्रित कर सकेगा।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड में इकोले पॉलीटेक्निक फेडेरेल डी लॉजेन (ईपीएफएल) के शोधकर्ताओं ने पाया कि शरीर के ऊपरी हिस्से की गतिविधियां हाथ की तुलना में लंबे समय तक अधिक प्रभावशाली तरीके से इसे नियंत्रित कर सकती हैं।
विज्ञापन
‘जर्नल पीएनएएस’ में प्रकाशित अध्ययन की मुख्य लेखक जेनिफर मिहलब्रैड ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य एक नियंत्रण विधि तैयार करना था, जिससे की उपयोगकर्ताओं को इसे नियंत्रित करने के लिए सीखने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि इससे यूजर्स को मानसिक रूप से अधिक ध्यान देने की जरूरत न पड़े। इससे वह किसी भी खोज के लिए कम समय में भी अपने कार्य को आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन