{"_id":"5b2d1d304f1c1b53268b765f","slug":"developing-countries-need-adequate-finance-technology-to-deal-with-climate-change-says-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पर्याप्त वित्त, प्रौद्योगिकी की दरकार: सुषमा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पर्याप्त वित्त, प्रौद्योगिकी की दरकार: सुषमा
एजेंसी, ब्रसेल्स
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पर्याप्त वित्त और प्रौद्योगिकी की दरकार है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटना एक चुनौती है और इससे निपटने मद्देनजर ठोस पहल के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता भी जरूरी है। स्वराज ने यहां जलवायु परिवर्तन पर यूरोपीय संघ के उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अपने संबोधन में यह बात रखीं।
विज्ञापन
स्वराज ने कहा कि जलवायु परिवर्तन कई चुनौतियां पेश कर रही हैं। खासतौर से विकासशील देशों में। यह खाद्य और पेय जल की उपलब्धता पर एक खतरा पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विकासशील देशों के लिए पोषण संबंधी जरूरतों, अजीविका, स्वास्थ्य, कल्याण और ऊर्जा संरक्षण की भी चुनौतियां हैं। लिहाजा इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए एक सकारात्मक पहल, पर्याप्त और प्रौद्योगिकी की जरूरत होंगी।