{"_id":"a99cdc06-313a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dead-76-years-ago-now-reaching-106","type":"story","status":"publish","title_hn":"76 वर्ष पहले मृत घोषित, अब 106वां जन्मदिन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
76 वर्ष पहले मृत घोषित, अब 106वां जन्मदिन
बीबीसी हिंदी
Updated Sun, 18 Nov 2012 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में वेल्स के रहने वाले सैम लेडवर्ड ने कुछ दिन पहले अपना 106वां जन्मदिन मनाया है जो अपने आप में एक उपलब्धि है। उनके जीवन की कहानी काफी अनोखी है। सैम कहते हैं कि वे अब तक ज़िंदा है इसमें किस्मत का ज़्यादा कमाल है। उनकी ज़िंदगी देखकर भी यही लगता है।
विज्ञापन
दरअसल उन्हें 76 साल पहले मृत घोषित कर दिया गया था। ये 1936 की बात है जब मोटरसाइकल पर जाते हुए वे बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। वे इतने गहरे कोमा में चले गए कि डॉक्टरों को लगा कि सैम मर चुके हैं और उनके ‘शव’ को ले जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
उस घटना को याद करते हुए सैम लेडवर्ड कहते हैं, “अस्पताल के लोगों ने मुझे एक ट्रॉली पर रखा। जब मुझे शवगृह ले जाया जा रहा था तो एक व्यक्ति ने मेरे शरीर में हरकत महसूस की और वापस मुझे अस्पताल वार्ड छोड़ दिया। मैं पाँच दिन बाद होश में आया।” सैम के चेहरे और सर पर लगी चोटों को ठीक होने में छह महीने का समय लगा लेकिन उसके बाद से सैम ने लंबा और खुशहाल जीवन व्यतीत किया है।
विज्ञापन
इतनी जल्दी छुटकारा नहीं मिलेगा
अपने 106वें जन्मदिन पर सैम ने कहा, “अभी मैं कुछ साल ऐसे ही ठीक ठाक रहने वाला हूँ। मुझसे इतनी जल्दी छुटकारा नहीं मिलेगा।” वे अकसर बस लेकर शहर जाते हैं और उनका साथ देती हैं 90 साल की उनकी साथी मिली मिनशैल। सैमी की पत्नी ऐडिथ की मौत हो चुकी है और मिली उनकी पत्नी की रिश्तेदार हैं।
सैम का जन्म चेशर में हुआ और वे वहीं पले बढ़े। वे अपनी पत्नी के साथ ब्लैकपूल में रहते थे। एडिथ की 1993 में मौत हो गई लेकिन मरने से पहले सैम की पत्नी कह कर गई थीं कि उनकी कज़न मिली सैम की देखभाल करेंगी। अपना 106वां जन्मदिन सैम ने मिली मिनशैल और मिली की बेटी के परिवार के साथ मनाया।
सैम कहते हैं, “हम अच्छे से रहते हैं। एक साथ घूमते हैं। पहले हम विदेश घूमने भी जाते थे लेकिन मुझे लगता है कि अब मैं इस सब के लिए बूढ़ा हो चुका हूँ। लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं ठीक ही हूँ।” मिली भी यही मानती हैं।