फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Days After Slur, Obama and Rodrigo Duterte of Philippines Meet Briefly

गाली देने के बावजूद फिलीपींस के राष्ट्रपति से ओबामा ने की मुलाकात

Thu, 08 Sep 2016 05:42 AM IST
एजेंसी/ विएंतियान
एजेंसी/ विएंतियान Updated Thu, 08 Sep 2016 05:42 AM IST
विज्ञापन
Days After Slur, Obama and Rodrigo Duterte of Philippines Meet Briefly
- फोटो : getty

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतार्ते की ओर से बेहद भद्दी गाली का इस्तेमाल करने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को उनसे औपचारिक मुलाकात की। फिलीपींस के विदेश सचिव पेफक्टो यासे ने बताया कि लाओस की राजधानी विएंतियान में शिखर सम्मेलन में रात्रिभोज से पहले दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों नेताओं की मुलाकात कितनी देर तक चली। इस बीच दोनों नेताओं ने आपसी कड़वाहट को दूर किया। इससे पहले मंगलवार को ओबामा ने दुतार्ते के साथ बैठक रद्द कर दी थी। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि अब ओबामा दुतार्ते की जगह कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

फिलीपींस में सरकार और नशीले पदार्थों के तस्करों के बीच संघर्ष जारी है

Days After Slur, Obama and Rodrigo Duterte of Philippines Meet Briefly
नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा

मालूम हो कि दुतार्ते ने ओबामा को गाली देते हुए कहा था कि ओबामा जब उनसे लाओस में मिलें, तो मानवाधिकार के मुद्दे पर भाषण न दें। दरअसल, फिलीपींस में सरकार और नशीले पदार्थों के तस्करों के बीच संघर्ष जारी है। दुतार्ते ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

उनके जून में सत्ता संभालने के बाद 2400 कथित ड्रग्स तस्करों का सफाया हो चुका है। अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान में मानवधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई है। इसे लेकर ही फिलीपींस के राष्ट्रपति नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed