फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   couple die suadi desert

पानी के लिए तड़पते जोड़े ने दम तोड़ा

Sun, 23 Jun 2013 03:11 PM IST
Updated Sun, 23 Jun 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
couple die suadi desert

सऊदी अरब के तपते हुए विशाल दक्षिणी रेगिस्तान में एक दंपत्ति रास्ता भूल गया और फिर प्यास उनकी मौत बन गई।

विज्ञापन


क़तर का रहने वाले ये लोग एक कार में सवार थे। सुरक्षा बलों ने उनकी तलाश के लिए बड़ा अभियान चलाया था।

महिला की लाश उल्टी पड़ी कार के पास से मिली जबकि उसके पति का शव दस किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

इन दिनों सऊदी अरब के इस रेगिस्तान का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है।

लगता है कि दम तोड़ने से पहले महिला का पति मदद या फिर पानी की तलाश में विशाल रेगिस्तान में भटकता रहा था।

निर्जन रेगिस्तान

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि क़तर के इस जोड़े की इस रेगिस्तान में कोई संपत्ति थी और वहीं से वो अपनी कार से निकले थे। वो अच्छी तरह जानते थे कि इस इलाक़े में मदद मिलना मुश्किल है, ऐसे में हो सकता है कि उनकी गाड़ी खराब हो गई हो।

जिस रेगिस्तान में ये जोड़ा मृत पाया गया, वो बेहद निर्जन है। यहां कोई रहने की सोच भी नहीं सकता है। सिर्फ कुछ बेदुईन लोग ही कभी-कभार इधर का रुख़ करते हैं।
विज्ञापन


ये रेगिस्तान लगभग एक हज़ार किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां रेत के टीलों की ऊंचाई बहुमंजिला इमारतों जितनी हो सकती है।

माना जाता है कि इस रेगिस्तान के नीचे कुछ बस्तियां दफ़न हो सकती हैं। यहां साल में चंद सेंटीमीटर ही बारिश होती है। लेकिन इसी बालू के नीचे तेल के बड़े भंडार छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सड़कें बनी हैं, लेकिन इसमें जाने के लिए विशेष परमिट लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed