{"_id":"842eaa96-9303-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"china-movie-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: दूसरा सबसे बड़ा फिल्मी बाजार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन: दूसरा सबसे बड़ा फिल्मी बाजार
Updated Fri, 22 Mar 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मामलों में चीन दुनिया का सबसे बड़ा बाजार तो पहले से ही है लेकिन अब इसी क्रम में चीन ने एक और बाजी मार ली है।
विज्ञापन
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जापान को पछाड़ कर फिल्म के क्षेत्र में चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।
हॉलीवुड फिल्म निर्माताओं के लिए अब चीन की अहमियत और बढ़ गई है क्योंकि वो उनका एक बहुत बड़ा बाजार है।
मोशन पिक्चर्स एसोशियेशन ऑफ़ अमरीका के अनुसार साल 2012 में चीन के बॉक्स ऑफ़िस ने दो अरब 70 करोड़ डॉलर का व्यापार किया जो कि पिछले साल की तुलना में 36 फीसदी अधिक था।
चीन में हर साल अधिकतम 20 थ्री डी विदेशी फिल्में दिखाई जा सकती हैं लेकिन पिछले साल चीन ने 14 और अतिरिक्त थ्री डी विदेशी फिल्मों को चीन में दिखाए जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
चीन में विदेशी फिल्में की टिकट ब्रिक्री से जो आमदनी होती थी, विदेशी फिल्मी निर्माता उस आमदनी का केवल 13 फीसदी ही ले सकते थे लेकिन अब चीन ने वो सीमा बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन
वीडियो पाइरेसी
फिल्मी दुनिया के जानकारों का कहना है कि चीन अगर बहुत सारी पाबंदियों को हटा दे तो और बॉक्स ऑफिस पर कमाई की संभावना और भी बढ़ जाएगी।
मोशन पिक्चर्स के चेयरमैन क्रिस डॉड का इस बारे में कहना था, ''चीन में रोजाना लगभग 10 नए फिल्म हॉल बन रहे हैं। वहां फिल्मों के लिए लोगों में बहुत रूचि है। हमारी फिल्में वहां लगातार अच्छा कर रही हैं।''
अमेरिकी फिल्म उद्योग के लोग हमेशा से ये शिकायत करते रहें हैं कि चीन में विदेशी फिल्मों के दिखाए जाने पर ढेर सारे नियम-कानून के कारण वहां फिल्मों की पाइरेटेड या नकली सीडी का बाजार बहुत बड़े पैमाने पर व्याप्त है जिससे की विदेशी और खासकर अमेरिकी फिल्म निर्माताओं का काफी नुकसान होता है।