{"_id":"0526ff52-cb87-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"chile-50-year-old-love-hotel-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":" चिली का 'लव होटल' बंद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चिली का 'लव होटल' बंद
Updated Mon, 03 Jun 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते पचास सालों से दक्षिण अमेरिकी देश चिली के लोगों को बेहतरीन सुख सुविधाएं मुहैया कराने वाला मशहूर लव होटल बंद होने जा रहा है। यह होटल चिली आने वाले विदेशी पर्यटकों के बीच भी बेहद मशहूर रहा।
विज्ञापन
लव होटल के नाम से मशहूर वाल्दिविया होटल सन 1959 में चिली की राजधानी सैंटियागो में बनाया गया था।
इस होटल को एक विधवा कोरालिया क्यूज़्यादा ने दक्षिणी सैंटियागो में शुरू किया था। कम उम्र में ही विधवा बनीं कोरालिया का इरादा इस होटल के जरिए प्रेमी जोड़ों को एकांत के पल मुहैया कराना पड़ा था।
विज्ञापन
होटल में सिमटी दुनिया
वाल्दिविया के होटल में अलग अलग थीम के कमरे बनाए गए थे- मूरिश प्लेस, जापानी रूम, इजिप्टन प्लैस।
इतना ही नहीं, हर कमरे को शानदार ढंग से सजाया गया था। झालर, झाड़फानूस के अलावा बिजली के तमाम उपकरणों से कमरे को आकर्षक लुक दिया गया।
कोरालिया क्यूज़्यादा के परिवार वाले लोग दुनिया भर की यात्रा करके इस होटल को सजाने के लिए सामानों की ख़रीददारी किया करते थे।
चीनी कमरे में मौजूद विशालकाय फूलदान हो या फिर अफ़्रीकी कमरे में मौजूद दिलकश जेब्रा प्रिंट। यहां आने वाले जोड़े उससे आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाते थे।
अमेजन कमरे में गमलों में लगे पौधे और मिनी वाटरफॉल भी लोगों को काफी पसंद आते थे।
इन सबके अलावा होटल में एक डिस्को रूम भी मौजूद है, जिसमें एक पिंजरा भी था और पोल डासिंग के लिए पोल भी।
अपार्टमेंट में बदलेगा लव होटल
लेकिन अब होटल के मालिकों ने इसे बेचने का फ़ैसला कर लिया है। इस जमीन पर अब अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे।
यही वजह है कि इस सप्ताह में होटल की तमाम चीज़ों की नीलामी की जा रही है।
इस होटल में बीते 42 सालों से काम कर रहीं लेयोनोर वेलेनजुएला कहती है, “इससे में बेहद उदास हूं। इस होटल से बेहतर जगह कोई और हो नहीं सकती। ये एक शानदार जगह थी।”
विज्ञापन
जब ये होटल पहली बार खुला था, तब इसमें महज सात कमरे थे। इसमें मदाम पॉम्पाडुअर कमरा भी शामिल था, जिसमें 18वीं शताब्दी के फ़्रांसीसी फर्निचर लगाए थे।
वयस्कों का डिज़्नीलैंड
बंद होने के समय इस होटल में 48 कमरे मौजूद थे। एक विश्लेषक के मुताबिक यह होटल व्यस्क लोगों के लिए डिजनीलैंड से कम नहीं था।
इस होटल के बारे में टाइम पत्रिका और रॉलिंग स्टोन जैसे प्रकाशन ने फ़ीचर रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद विदेशी पर्यटकों का इस होटल में आने का तांता लग गया।
कोरालिया के पौत्र और होटल के ऑपरेशन मैनेजर रोड्रिगो मोंटेनेग्रो बताते हैं कि एक स्वीडिश जोड़ा यहां एक दिन के लिए आया था, लेकिन उसे ये होटल इतना बेहतरीन लगा कि वो पांच दिन के लिए ठहर गया।
दुनिया भर के प्रेमियों का ठिकाना
रोड्रिगो के मुताबिक बाद में उस जोड़े ने उन्हें ईमेल करके बताया कि पांच दिनों में उन्होंने पांच महाद्वीप देख लिए।
इस होटल में ठहरने वाली प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में पूछने पर रोड्रिगो मुस्कुराते हुए कहते हैं, “वाल्दिविया होटल की कोई यादश्त नहीं है।”
वाल्दिविया होटल में बीते 22 सालों से काम कर रही फिलोमिना गायते कहती हैं, “जब हम अपने अतिथियों का स्वागत करते थे, जब हम उन्हें सर्व करते थे, उनके कमरे साफ़ करते थे, तब हम एकदम गूंगे, बहरे और अंधे बन जाते थे।”
2010 में चिली में रिएक्टर स्केल में 8।8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इस भूकंप ने मध्य और दक्षिणी चिली में काफी तबाही मचाई थी।
लेकिन इस भूकंप में ये होटल सही सलामत रहा। लेकिन इस महीने ये होटल बंद हो जाएगा।
होटल के मालिकों का कहना है कि वे सैंटियागो में एक दूसरा लव होटल खोलेंगे, लेकिन होटल वाल्दिविया जैसा लव होटल दूसरा नहीं हो पाएगा।
(बीबीसी न्यूज़ संवाददाता गिडियन लॉंग की रिपोर्ट)