फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Child put 10500 teddy on stadium seat to give tribute

प्रेमिका की याद में 10 हजार टेडी बियर से सजा दिया स्टेडियम 

Sat, 13 Aug 2016 05:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 05:17 AM IST
विज्ञापन
Child put 10500 teddy on stadium seat to give tribute
टेडी

ब्रिटेन के 14 वर्षीय एडन जैक्सन ने अपनी प्रेमिका ओलिविया वॉकर को बेहद खूबसूरत अंदाज में श्रद्धांजलि दी। 15 वर्षीय ओलिविया की मौत दो साल पहले हो चुकी है, लेकिन जैक्सन के दिल में आज भी उसकी यादें ताजा हैं। दोनों की मुलाकात एक स्वीमिंग क्लब में हुई थी।

विज्ञापन


उसने ओलिविया को श्रद्धांजलि देने के लिए खेल के स्टेडियम की सीटों पर 10,500 टेडी बियर ही बैठा दिए। ब्रिटेन के विंडनेस निवासी जैक्सन को इन टेडी बियर को दर्शकों की सीटों पर बैठाने में ही आठ घंटे लग गए। उनको इन टेडी बियर जुटाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इनमें से कुछ टेडी बियर तो जैक्सन ने चीन से भी लाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओलिविया ऐसे टेडी बियर से बेहद प्रेम करती थी। उसको सफेद रंग के टेडी बियर बेहद पसंद हैं। उसको एक महिला ने 500 टेडी बियर एक साथ दान में दिए। इसके अलावा लोग ‘टेडी बियर चैलेंज गो फंड मी’ के जरिये जैक्सन को काफी संख्या में टेडी बियर दे रहे हैं। इसके अलावा उसने अपनी प्रेमिका के नाम पर ‘ओलिविया एलिस फाउंडेशन’ भी बनाया है, जो अस्पताल में उपकरणों को उपलब्ध कराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed