फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   chemical-attack-on-syria

सीरिया: 'रासायनिक' हमले में सैकड़ो मरे

Wed, 21 Aug 2013 07:22 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 21 Aug 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
chemical-attack-on-syria
सीरिया में चल रहे संघर्ष ने विकराल रूप ले लिया है। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि दमिश्क के सीमावर्ती इलाके में रासायनिक हथियारों से हमला हुआ है।
विज्ञापन


सीरिया के विपक्षी कार्यकर्ताओं का दावा है कि हमले में 650 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। इन विपक्षी कार्यकर्ताओं के मुताबिक जहरीले रसायन वाले रॉकेट से क्लिक करें सीरिया में दमिश्क के घाउटा क्षेत्र में बुधवार की सुबह तड़के हमला हुआ।
विज्ञापन


विपक्षी कार्यकर्ताओं ने इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने का एक वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया है।

वीडियो में कई बच्चों समेत पीड़ितों को दर्द से तड़पते हुए दिखाया गया है। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है।

बीबीसी वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है लेकिन अतिरिक्त जांच से ये लगता है कि ये वीडियो असली है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षकों की एक टीम इससे पहले हुए कथित रासायनिक हथियारों के दावों की जाँच करने के लिए रविवार सुबह सीरिया पहुँची है। हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह टीम इस ताजा कथित हमले की भी जाँच करेगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरिया के सरकारी टीवी का कहना है कि ये ख़बरें 'बेबुनियाद' हैं और पर्यवेक्षकों की टीम का ध्यान बंटाने के लिए की गई हैं।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि पर्यवेक्षकों को वहां जाने की इजाजत दी जानी चाहिए।

'अघोषित रासायनिक हथियार'

इस टीम को तीन स्थानों पर हुए ऐसे कथित हमलों की जाँच करनी है। इसमें क्लिक करें सीरिया का उत्तरी कस्बा खान अल-असल भी शामिल है जहाँ मार्च में 26 लोग मारे गए थे।


सरकार और विपक्षियों दोनों ने संघर्ष के दौरान एक-दूसरे पर रासायनिक हथियारों के प्रयोग का आरोप लगाया है।

हालाँकि दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि करना संभव नहीं है। ऐसा माना जाता है कि सीरिया के पास मस्टर्ड गैस और स्नायु तंत्र को नुकसान पहुँचाने वाली गैसों का अघोषित ज़खीरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed