फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   chad former president life sentence

40,000 लोगों के हत्यारे को मिली उम्र कैद की सजा

Tue, 31 May 2016 12:06 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 31 May 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
chad former president life sentence
चाड के पूर्व राष्ट्रपति हिसेन हाब्रे को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाया गया - फोटो : Agency

चाड के पूर्व राष्ट्रपति हिसेन हाब्रे को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाया गया है और उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सेनेगल की राजधानी डकार में अफ्रीकी संघ समर्थित एक अदालत ने ये फैसला सुनाया। हाब्रे 1982 से 1990 तक चाड के शासक रहे। जज ने इस दौरान उन्हें बलात्कार, यौन शोषण और हजारों लोगों की हत्या करवाने का दोषी करार दिया। हाब्रे पर आरोप है कि उन्होंने अपने इस आठ साल के शासन काल में 40 हजार लोगों का कत्ल करवाया।

विज्ञापन


जैसे ही हिसेन हाब्रे को जज ने उम्रकैद की सजा सुनाई कोर्ट में मौजूद लोग खुशी से चिल्लाने लगे और ज़ोर-ज़ोर से तालियां बजाने लगे। पीड़ितों की वकील जैकलीन माउदेनिया ने कहा, "पूरे अफ़्रीका में इस फ़ैसले से बेहद ख़ुशी है क्योंकि हमने पूरे विश्व में और ख़ास तौर से चाड में संदेश दिया कि तानाशाहों का क्या अंजाम होता है। हर तरफ़ ख़ुशी है, उत्साह है।" मारे गए लोगों के परिवार वालों ने भी फ़ैसले को ऐतिहासिक कहा।
विज्ञापन


हाब्रे ने पूरी सुनवाई के दौरान अदालत की वैधता पर ही सवाल उठाए और अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से इनकार किया। अपने शासनकाल के दौरान उन्हें अमरीका का समर्थन हासिल था। उन्हें फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed