{"_id":"87db8290-ac2b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"canada-terror-attack-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में हमले की साजिश नाकाम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
कनाडा में हमले की साजिश नाकाम
Updated Tue, 23 Apr 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 'अल-कायदा' से प्रेरित होकर यात्री ट्रेन पर हमला करने के षडयंत्र का आरोप है।
विज्ञापन
एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दो संदिग्धों चिहेब ईसेगएर (30) और रीड जेसर (35) को मॉन्ट्रियल और टोरंटो में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दोनों पर ग्रेटर टोरंटों में एक वीआईए पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की योजना बनाने का आरोप है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे ऐसा कब करने वाले थे।
दोनों संदिग्धों को जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा है कि निगरानी अभियान के चलते हुई दो संदिग्धों की गिरफ्तारी व्यापक सामूहिक प्रयासों का नतीजा है।
आरोप
उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति कनाडा के नागरिक नहीं हैं और उन्हें “ईरान स्थित अल-कायदा के तत्वों” का समर्थन हासिल है।
उन्होंने बताया कि इनकी योजना एक ट्रेन को पटरी से उतारने और 'लोगों को मारने और चोट पहुँचाने' की थी।
आरसीएमपी के मुख्य अधीक्षक जेनिफर स्ट्रेचर ने बताया कि दोनों लोगों ने 'एक खास रूट को निशाना बनाना चाहा था, लेकिन कोई खास ट्रेन उनके निशाने पर नहीं थी।'
विज्ञापन
वीआईए पूरे कनाडा में यात्री रेल सेवाओं का परिचालन करती है।
खतरा टला
आरसीएमपी ने कहा है कि उनका मानना है कि पूरा षडयंत्र योजना के स्तर पर था और “आम जनता को तत्काल कोई खतरा नहीं था।”
सहायक आयुक्त जेम्स मालीजिया ने बताया, “प्रत्येक आतंकवादी की गिरफ्तारी के साथ ही आरसीएमपी एक संदेश देता है और आतंकवादी चुनौतियों को उखाड़ फेंकने तथा कनाडा के लोगों और अपने साथियों के जीवन को सुरक्षित रखने के अपने मजबूत सकंल्प को दोहराता है।”
आरसीएमपी ने यह भी बताया कि अमेरिका के एफबीआई एजेंट भी इस अभियान में शामिल थे।
समाचार एजेंसी एपी ने अमरीकी न्याय मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस षडयंत्र और पिछले सप्ताह बोस्टन मैराथन के दौरान हुए धमाकों के बीच कोई संबंध नहीं है।