{"_id":"5ff3c8759d0ba45f96959e2a0a5ee739","slug":"britain-will-speak-to-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के सामने मूडीज की बात रखेगा ब्रिटेन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पीएम मोदी के सामने मूडीज की बात रखेगा ब्रिटेन
एजेंसी / लंदन
Updated Fri, 06 Nov 2015 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान मूडी एनालिटिक्स की चेतावनी का मुद्दा भी ब्रिटेन उठाएगा। ब्रिटेन के विदेश सचिव फिलिप हैमोंड ने कहा कि मूडीज एनालिटिक्स के अनुसार, भारत में जातीय तनावों में बढ़ोतरी हुई है जिससे विदेशों में इसकी विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है, इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की मोदी की योजना के परिप्रेक्ष्य में इसे रखेंगे। हैमोंड इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या दोनों प्रधानमंत्री के बीच होने वाली चर्चा में जातीय तनाव और मानवाधिकार जैसे मुद्दे होंगे या नहीं।
विज्ञापन