फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   britain and canada will set up joint consular

ब्रिटेन, कनाडा स्थापित करेंगे संयुक्त दूतावास

Tue, 25 Sep 2012 11:12 PM IST
ओटावा/एजेंसी
ओटावा/एजेंसी Updated Tue, 25 Sep 2012 11:12 PM IST
विज्ञापन
 britain and canada will set up joint consular
यह शायद मंदी या महंगाई की मार ही है कि दो देश एक दूतावास से काम करने को राजी हुए हैं। ब्रिटेन और कनाडा किफायत के प्रयासों के तहत संयुक्त कूटनीतिक मिशन स्थापित करेंगे और विदेशों में दूतावास कार्यालय साझा करेंगे। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने ओटावा में यह संयुक्त घोषणा की। कनाडा के विदेश मंत्री जॉन बायर्ड और ब्रिटिश विदेश मंत्री विलियम हेग ने संवाददाताओं से कहा कि उन देशों में साझा वाणिज्य सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी जहां दोनों देशों में से किसी एक का दूतावास नहीं है।
विज्ञापन


फिलहाल, हैती में यह व्यवस्था की जाएगी जहां कनाडा के दूतावास से ब्रिटिश राजनयिक काम करेंगे। म्यांमार में कनाडा के एक अधिकारी ने पहले ही ब्रिटिश उच्चायोग में कार्यालय स्थापित कर लिया है। मंत्रियों ने कहा कि और जगहों की घोषणा बाद में की जाएगी क्योंकि कनाडा और ब्रिटेन दोनों ही अपने अपने विदेशी कार्यालयों के बजट में कटौती करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed