फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   boy dressed like his girlfriend to appear for her exam

गर्लफ्रैंड के लिए लड़की बनकर परीक्षा देने पहुंचा और....

Wed, 10 Jun 2015 12:52 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
boy dressed like his girlfriend to appear for her exam

विज्ञापन

इश्क भी इंसान से क्या न करवा दे! कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज है और इसका सबूत कजाकिस्तान में देखने को मिला। 20 वर्षीय अयान जादेमोव ने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद करने के लिए कुछ ऐसा रोमांटिक किया जिसने उसकी प्रेमिका के लिए ही मुश्किलें पैदा कर दी।

जादेमोव की 17 साल की गर्लफ्रेंड को संयुक्त राष्ट्रीय टेस्टिंग परीक्षा देनी थी जिसके लिए वह बहुत घबराई हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कजाकिस्तान के छात्र-छात्राओं का कॉलेज प्लेसमेंट होता है।

विज्ञापन


अपनी प्रेमिका का यह टेंशन दूर करने के लिए जादेमोव उसी की तरह तैयार होकर परीक्षा देने पहुंच गया। उसने काली विग लगाई और अपनी प्रेमिका की स्कर्ट ब्लाउज पहन कर उसकी जगह परीक्षा देने चला गया। यही नहीं उसने लड़कियों जैसा दिखने के लिए मेकअप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जादेमोव की बद्किस्मती की जैसे ही वह परीक्षा हॉल में घुसा, उसे रोक लिया गया। परीक्षा निरीक्षकों ने पहचान लिया कि यह वह लड़की नहीं है जिसकी तस्वीर पहचान पत्र पर बनी है।

सबकी आंखें खा गई धोखा

boy dressed like his girlfriend to appear for her exam

परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया, ''हमें शक हुआ था कि पहचान पत्र वाली उम्मीदवार की जगह कोई और लड़की आ गई है लेकिन हमें यह बिलकुल नहीं लगा था कि उसकी जगह लेने वाला यह कोई लड़का है। उसने लड़कियों की तरह पतली आवाज में बोलने की कोशिश भी की लेकिन जैसे ही उसने बोलना शुरू किया, हम समझ गए कि यह एक लड़का है।

जुर्म इतना बड़ा था कि लड़के पर करीब 1 लाख 37 हजार रुपए का जुर्माना लगा। लेकिन हद तो तब हो गई जब लड़के की हिम्मत और अपनी प्रेमिका के लिए समर्पण देख कर एक स्थानीय व्यापारी इतना प्रभावित हुआ कि वह जुर्माने की आधी रकम देने के लिए भी तैयार हो गया।

इस घटना से कुछ परीक्षार्थी भी काफी प्रभावित हुए। एक छात्रा दरीगा नेस्तेरोवा पर तो इसकी ऐसी छाप पड़ी कि उसका कहना था,'' यह बेवकूफी थी लेकिन बहुत रोमांटिक था। कभी कभी प्यार हमें ऐसी ही बेवकूफियां करने पर मजबूर कर देता है। काश मेरा बॉयफ्रेंड भी इतना ही रोमांटिक होता।''

हालांकि इस कांड से जादेमोव की प्रेमिका की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उसका भविष्य दाव पर लग गया है क्योंकि अब यह परीक्षा देने के लिए उसे अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed