फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bomb Explosion Warnings after Donald Trump reached Japan for asia tour

जापान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बम धमाकों की कई धमकियों से दहशत

Mon, 06 Nov 2017 05:44 PM IST
एजेंसी/ टोकियो
एजेंसी/ टोकियो Updated Mon, 06 Nov 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Bomb Explosion Warnings after Donald Trump reached Japan for asia tour
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के दौरान जापान में बम धमाकों की कई धमकियां मिली हैं। फिलहाल, कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि, इससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक धमकी सिगा प्रांत में नौका कंपनी को दी गई। इसमें धमकी देने वाले ने एक पर्यटन जहाज में विस्फोट होने का दावा किया। 
विज्ञापन


जहाज से सभी 290 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। इसी तरह हिरोशिमा स्थित एक नौका कंपनी को भी फोन से धमकी मिली की एक जहाज में घंटे भर में धमाका होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- तस्वीरें: जब जापानी सम्राट के आगे झुका दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स, यानि डोनाल्ड ट्रंप    

इसके बाद नौका अभियानों को प्रांत के तट से लेकर इत्सुकुशिमा तक रोका गया। इसके अलावा ओसाका के एक विभागीय स्टोर में भी बम होने की सूचना मिली लेकिन यहां भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।

जीजी प्रेस के मुताबिक, क्योटो में संजो स्टेशन पर एक घंटे में बम धमाका होने की सूचना मिली। इसके बाद स्टेशन को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया, जिससे 8,000 लोग प्रभावित हुए। फिलहाल कहीं से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है ना तो कोई गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि जापान में ऐसी धमकियां मिलनी बेहद असामान्य बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed