{"_id":"577e86c94f1c1b446c7fa7e7","slug":"bomb-blast-in-taiwan-24-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के बाद अब ताइवान में तीन बम धमाके, 24 लोग घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश के बाद अब ताइवान में तीन बम धमाके, 24 लोग घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jul 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
धमाके के बाद ट्रेन का निरीक्षण करता पुलिसकर्मी
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइवान की राजधानी ताइपेइ में बृहस्पतिवार रात को एक ट्रेन के कोच में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसमें 24 लोग घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से पुलिस ने बताया कि आग ट्रेन में रखे विस्फोटक की वजह से लगी है। ताईवान के प्रीमियर लिन चुआन ने इसे विद्वेषपूर्ण कार्रवाई करार दिया है।
विज्ञापन
पुलिस निदेशक चेन कोयेन ने बताया कि विस्फोटक 6-8 इंच लंबा था और किसी पटाखे की तरह का था। रिपोर्ट के मुताबिक स्वशासित द्वीप के प्रधानमंत्री लिन चुआन ने सरकारी एजेंसियों को विस्फोट की जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
कुछ अज्ञात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि कोच में आग लग गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक अज्ञात शख्स चौकोर विस्फोटक लेकर ट्रेन में चढ़ा था। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
#FLASH Loud explosion at train station In Taipei (Taiwan); many injuries reported after explosion on a commuter train.
— ANI (@ANI_news) July 7, 2016