फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bomb blast in iraq

शिया इलाक़ों में धमाके, 23 की मौत

Thu, 16 May 2013 08:42 AM IST
Updated Thu, 16 May 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
bomb blast in iraq

इराक़ में राजधानी बग़दाद के शिया बहुल इलाक़ों में हुए बम धमाकों में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं। पुलिस का कहना है कि एक घंटे के अंदर 11 बम धमाके हुए।

विज्ञापन


जो ज़िले धमाकों का शिकार हुए उनमें सदर सिटी, कधिमिया, मशतल और अल हुसैनिया शामिल हैं।

सदर सिटी में एक पुलिसकर्मी ने एएफपी को बताया, "मैने तेज़ रोशनी देखी जिसके बाद ज़ोर का धमाका हुआ। इसके बाद इमारत के शीशे बिखर गए। लोग यहाँ आकर घायलों और मृतकों को ले जाने लगे।"
विज्ञापन


किरकुक में हुए विस्फोटों में भी कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक बग़दाद के पास तारमिया ज़िले में भी पुलिस के गश्ती दल पर आत्मघाती हमला हुआ जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिया-सुन्नी हिंसा

इराक़ में पिछले कुछ हफ्तों में जातीय हिंसा में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। शिया नेतृत्व वाली सरकार और अल्पसंख्यक सुन्नियों के बीच तनाव का माहौल है।

सुन्नी समुदाय का आरोप है कि प्रधानमंत्री नूरी मलिकी की शिया नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया गया है।

अप्रैल में 700 से ज़्यादा इराक़ी मारे गए हैं जिसमें शिया और सुन्नी दोनों शामिल हैं।

पाँच महीने पहले इराक़ के सुन्नी इलाक़ों में विरोध प्रदर्शन हुए थे जिसके बाद किरकुक प्रांत के हविजा में 23 अप्रैल को शिया प्रधानमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी संख्या में सुन्नी प्रदर्शनकारियों को मार दिया था।

हविजा की घटना के बाद इराक़ में हिंसा और बढ़ी है। आशंका जताई जा रही है कि 2006 से लेकर 2007 में हुई जातीय हिंसा का दौर फिर लौट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed