{"_id":"8f1656925a96d008babf05eda19998aa","slug":"boko-haram-released-900-people-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन बोको हराम ने किया 900 लोगों को रिहा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
आतंकी संगठन बोको हराम ने किया 900 लोगों को रिहा
Updated Thu, 03 Dec 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी देश कैमरून ने घोषणा की है कि उसने नाइजीरियाई चरमपंथी संगठन बोको हराम के कब्जे से 900 बंधक रिहा कराए हैं। कैमरून के रक्षा मंत्री जोसेफ बेटी ने कहा कि नवंबर महीने के आखिर में उनकी सेनाओं ने बोको हराम के 100 सदस्यों को मारा भी है।
विज्ञापन
कैमरून के दूरदराज के इलाके फार नॉर्थ में हुए इस अभियान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। ये साफ नहीं है कि ये झड़प असल में कहां पर हुई, या फिर बोको हराम के कब्जे में मौजूद बंधकों को कहां रखा गया था।
विज्ञापन
बुधवार को कैमरून के सरकारी रेडियो पर जारी बयान में कहा गया कि सेना ने बड़ी मात्रा में हथिथार और गोलाबारूद के अलावा इस्लामिक स्टेट के सफेद और काले झंडे भी बरामद किए गए हैं। बयान में रिहा कराए गए बंधकों की पहचान का ब्यौरा नहीं दिया गया है। इसलिए ये भी साफ नहीं है कि जो लोग रिहा कराए गए हैं, क्या उनमें वे 219 स्कूली छात्राएं भी हैं जिन्हें पिछले साल नाइजीरिया से अगवा किया गया था।
विज्ञापन
मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि 2009 में बोको हराम की चरमपंथी गतिविधियां शुरू होने के बाद से कम से कम 17 हजार लोग मारे गए हैं जबकि दो हजार लोगों का अपहरण किया गया है।