{"_id":"125e717906544bb088cae30f40ef12c9","slug":"bo-xilai-got-life-time-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बो शिलाई को भ्रष्टाचार के लिए उम्र कैद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बो शिलाई को भ्रष्टाचार के लिए उम्र कैद
Updated Sun, 22 Sep 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के एक शहर जिनान की एक अदालत ने पूर्व राजनेता और कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य बो शिलाई पर अपना फ़ैसला दे दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने उन्हें घूसखोरी, भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग करने के मामले में दोषी पाया है और उन्हें आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है।
बो ने मुक़दमे की सुनवाई के स्वीकार किया था कि उsन्होंने सार्वजनिक धन के इस्तेमाल में लापरवाही बरती थी।
हालांकि उन्होंने उन पर लगे घोटाले के आरोपों को नकार दिया। उन्होंने अदालत को बताया कि उनकी पत्नी गू काईलाई ने पैसे लिए थे और इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
उन्होंने कहा था कि उन्हें दबाव में आकर अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों को स्वीकार करना पड़ा था। पिछले महीने पांच दिनों तक चली अदालती कार्रवाई में बो ने अपने आप को निर्दोष बताया था।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने कहा था कि चोंगकिंग में कम्युनिस्ट पार्टी के पू्र्व प्रमुख बो का अपराध गंभीर है और उन्होंने कोई पछतावा व्यक्त नहीं किया है। इसलिए उन पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
बो के पूर्व पुलिस प्रमुख वांग लिजुन पिछले साल फ़रवरी में अमरीकी वाणिज्य दूतावास में जा कर कुछ घंटो के लिए छुप गए थे। जिसके बाद ब्रिटेन के उद्योगपति नील हेवुड की मौत की जांच नए सिरे से शुरु की गई थी।
बो की पत्नी को हेवुड की हत्या के जुर्म में सजा-ए-मौत सुनाई जा चुकी है।