फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   blogger murder in bangladesh in the name of god

ढाका में धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर की चाकू मारकर हत्या

Thu, 07 Apr 2016 06:03 PM IST
बीबीसी/बांग्लादेश
बीबीसी/बांग्लादेश Updated Thu, 07 Apr 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
blogger murder in bangladesh in the name of god
धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर की चाकू मारकर हत्या - फोटो : facebook

बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष विचारों को फेसबुक पर जाहिर करने वाले कानून के एक छात्र की हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात निजामुद्दीन समाद जब एक ट्रैफिक चौराहे पर रुके हुए थे, तभी उन्हें पहले चाकू मारा गया और फिर उन पर गोलियां चलाई गईं। 28 साल के समाद धर्मनिरपेक्ष विचारों का प्रचार करने वाले समूह 'गणजागरण मंच' के संयोजक बताए जाते हैं। राजधानी ढ़ाका में सैंकड़ो की संख्या में यूनिवर्सिटी के छात्रों ने निज़ामुद्दीन समाद की हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। पिछले साल भी धार्मिक कट्टरवादियों ने कई महत्वपूर्ण धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों को अपना निशाना बनाया था।

विज्ञापन


बांग्लादेश आधिकारिक रूप से धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिन आलोचकों का मानना है कि सरकार इन हमलों से निपटने में नाकाम रही है। निजामुद्दीन समाद जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के छात्र थे और अपने फेसबुक पेज पर धार्मिक कट्टरवाद के खिलाफ लगातार लिखते रहे थे। उन्होंने धर्म के बारे में लिखा था, "मेरा कोई धर्म नहीं है।" हाल के महीने में धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में लिखने वालों पर कई जानलेवा हमले किए गए हैं। हालांकि अब तक हमले के दोषियों का कोई सुराग नहीं मिला। अब तक चार प्रमुख धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की हत्या हुई है। उनके नाम उस 84 नामों वाली सूची में थे जिसे 2013 में एक इस्लामिक ग्रुप ने जारी किया था। बांग्लादेश में पहले भी शिया, सूफी और अहमदी मुसलमान, ईसाई और हिंदुओ जैसे अल्पसंख्यकों पर हमले हुए हैं। पिछले ही साल इटली के एड वर्कर और एक जापानी शख्स को गोली मार दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed