{"_id":"5bc7528cbdec2269ae772add","slug":"big-terror-attack-in-russia-18-killed-50-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीमिया में बंदूकधारी का हमला, 19 की मौत, 40 से अधिक घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
क्रीमिया में बंदूकधारी का हमला, 19 की मौत, 40 से अधिक घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
russia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रीमिया के एक तकनीकी कॉलेज में बुधवार को एक बंदूकधारी के हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक घायल हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर किशोर हैं। रूसी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूसी जांच समिति ने बताया कि पूर्वी क्रीमिया के क्रेच शहर के टेक्निकल कॉलेज में 18 वर्षीय छात्र व्लादिस्लाव रोसिल्याकोव ने इस हमले को अंजाम दिया। उसे सुरक्षा कैमरों की फुटेज में बंदूक के साथ देखा गया है। समिति के मुताबिक, हमलावर ने पहले लोगों को गोली मारी फिर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
शुरू में इसे आतंकी हमला माना गया था लेकिन अब ‘सामूहिक हत्या’ मानकर इसकी जांच हो रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर की फायरिंग के अलावा उसने धमाके की भी आवाज सुनी थी। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समिति ने पहले इस घटना को किसी अज्ञात वस्तु में विस्फोट बताया था। बीबीसी ने जांचकर्ताओं के हवाले से बताया है कि हमलावर ने कॉलेज में खुद को मारने से पहले साथी विद्यार्थियों पर हमला किया। हमला दोपहर करीब 12 बजे हुआ। वहीं क्रीमिया के नेता सर्गेई अक्सीनोव ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हमलावर कॉलेज में पढ़ने वाला चौथे वर्ष का छात्र था जिसका शव पहली मंजिल पर लाइब्रेरी में बरामद किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इस हमले को ‘दुखद घटना’ बताया है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए लोगों के प्रति मैं शोक संवेदना प्रकट करता हूं। घटना की सघन छानबीन हो रही है। फिलहाल, वह काला सागर तट पर स्थित सोची शहर के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। बता दें कि रूस ने वर्ष 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया को अलग करके देश में मिला लिया था।
विज्ञापन