{"_id":"5b3db9904f1c1b0a278b4964","slug":"before-the-death-of-queen-government-officials-doing-rehearsal-for-her-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बीमार, मौत से पहले ही मंत्री कर रहे शोकसभा की तैयारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बीमार, मौत से पहले ही मंत्री कर रहे शोकसभा की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस वक्त बामीर हैं। इसी वजह से बकिंघम पैलेस ने बीते हफ्ते उनकी सारी मीटिंग कैंसल कर दी हैं। बार बार बीमार होने के कारण उन्होंने बीते हफ्ते सेंट पॉल कैथेड्रल में होने वाले सेवा समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया। इसी बीच एक स्थानीय अखबार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक महारानी अभी बीमार ही हुई हैं लेकिन सरकार के कुछ मंत्रियों ने उनके निधन के बाद होने वाली शोकसभा की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। यह काम मंत्रियों द्वारा गोपनीय तरीके से किया जा रहा है।
अखबार ने बताया रिहर्सल का नाम
2 of 8
- फोटो : twitter
अखबार ने इस बात का दावा किया है कि इस अभ्यास का नाम कैसल डव है। जिसमें कैबिनेट के मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी राजपरिवार के सदस्य की मौत से पहले ही उसकी शोक सभा के लिए अभ्यास किया जा रहा हो। बताया तो ये भी जा रहा है कि यदि महारानी का निधन हो जाता है तो वह घटना ब्रिटेन के इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में गिनी जाएगी।
पहली बार 2013 में हुईं थी अस्पताल में भर्ती
3 of 8
92 साल की महारानी पहली बार साल 2013 में अस्पताल में भर्ती हुईं थी। उस वक्त वह 86 साल की थीं। उनकी तबीयत की बात पता चलते ही ब्रिटेन में दुआओं का दौर शुरू हो गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें गैस्ट्रोएंटेरिटीस नामक बीमारी हुई थी। जिसके लिए उन्हें किंग एडवर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनका खास ध्यान रखा जिसके बाद उनकी स्थिति में जल्द ही सुधार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महारानी की मौत के बाद सरकार उठाएगी ये बड़े कदम
4 of 8
इससे पहले बीते साल गार्जियन अखबार ने महारानी के निधन के बाद सरकार और राजमहल द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की पूरी जानकारी दी थी। अखबार द्वारा दी गई जानकारी में बताया था कि महारानी की मौत के बाद देश को बहुत बड़े नुकसान से गुजरना पड़ेगा। उनके निधन के बाद जीडीपी को 50 हजार करोड़ से भी अधिक का नुकसान होगा।
विज्ञापन
12 दिन तक मनेगा शोक
5 of 8
रिपोर्ट के अनुसार महारानी के निधन के बाद देश में 12 दिनों तक शोक मनाया जाएगा। काउंसिल में राजगद्दी के अगले वारिस की चर्चा होगी। बकिंघम पैलेस के दरवाजे पर सूचना लगाई जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि महारानी का निधन हुआ है। इसके अलावा इसकी सूचना दुनियाभर की मीडियो को भी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।