फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Barcelona Van driver shot dead by police

बार्सिलोना हमलाः संदिग्ध की तलाश के दौरान वैन ड्राइवर को पुलिस ने गोली मारी

Tue, 22 Aug 2017 10:17 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 22 Aug 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Barcelona Van driver shot dead by police
वैन ड्राइवर यूनुस अबूयाकूब

बार्सिलोना हमले में संदिग्ध की तलाश के दौरान वैन ड्राइवर यूनुस अबूयाकूब की पुलिस की गोली से मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि अबूयाकूब ही वो वैन ड्राइवर थे, जिन्होंने लास रैमब्लास एवेन्यू में लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100 अन्य लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन


गोली लगने से अबूयाकूब की मौत
जानकारी मिलने के बाद बर्सिलोना के पश्चिम में पुलिस ने घेराबंदी की और एक पुलिस चौकी के पास गोली लगने से अबूयाकूब की मौत हो गई। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, अबूयाकूब ने एक नकली विस्फ़ोटक बेल्ट पहन रखा था। खबरों के अनुसार, उन्होंने चिल्लाकर 'अल्लाहू अकबर' कहा था।
विज्ञापन


घटना स्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा और रोबोट से विस्फोटक बेल्ट की जांच की गई, जिसके बाद आधिकारिक रूप से अबूयाकूब की पहचान की पुष्टि की गई। इससे पहले, स्पने की पुलिस ने बार्सिलोना हमले के संदिग्ध ड्राइवर की पहचान 22 साल के यूनुस अबूयाकूब के रूप में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Barcelona Van driver shot dead by police
हमलावर

एक नए सीसीटीवी फुटेज में अबूयाकुब भागते दिख रहे हैं। दूसरे हमले में एक महिला की कार में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई है। अधिकारियों ने इन्हें 15वां शिकार बताया है।

युवाओं को भड़काने वाले इमाम की मौत
बीते सोमवार को अधिकारियों ने युवाओं को भड़काने वाले एक इमाम की मौत की जानकारी दी थी। इमाम की मौत उस जगह हुई थी, जहां बम बनाया जाता था। यह भी बात कही गई थी कि इन्हीं युवाओं ने हमले को अंजाम दिया था।

स्थानीय अखबारों ने अबूयाकूब की तीन तस्वीरें प्रकाशित की थीं, जिसमें वो स्थानीय मार्केट से निकलते हुआ दिख रहे हैं। पुलिस ने अबूयाकूब की कई तस्वीरें रिलीज की है और लोगों से पकड़ने में मदद की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed