फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bangladesh will not allow anti-India forces to operate

भारत विरोधी गतिविधियां संचालित करने की इजाजत नहीं देगा बांग्लादेश

Wed, 22 Feb 2017 05:32 AM IST
एजेंसी/ ढाका
एजेंसी/ ढाका Updated Wed, 22 Feb 2017 05:32 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh will not allow anti-India forces to operate

बांग्लादेश ने मंगलवार को भारत को आश्वासन दिया कि वह भारत विरोधी तत्वों को अपनी जमीन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देगा। यह बात ढाका में आयोजित 44वें सीमा समन्वय कांफ्रेंस के दौरान बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख मेजर जनरल अब्दुल हुसैन ने बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा से कही। उन्होंने बांग्लादेश में पूर्वोत्तर विद्रोही गुटों  के शिविर की मौजूदगी से भी इनकार किया। 

विज्ञापन


संयुक्त बयान के मुताबिक डीजी बीजीबी ने कहा कि बांग्लादेश में भारतीय विद्रोही गुटों के शिविर या ठिकाने नहीं हैं। इस बीच बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल ने बीजीबी से भारतीय विद्रोही गुटों के शिविरों का खात्मा करने और अपहृत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित रिहाई कराने में सहयोग मांगा। 
विज्ञापन


पांच दिवसीय बैठक में हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी समेत अन्य सीमा पार अपराध रोकने में समन्वित सीमा प्रबंधन योजना (सीबीएमपी) के महत्व पर जोर दिया गया। इस बीच दोनों पक्ष सीबीएमपी को लागू करने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed