हवा में उछले जुड़वां बच्चे, मां ने गेंद की तरह लपका
क्रीमिया में एक नशेड़ी चालक की लापरवाही से एक साल के दो मासूमों की जान पर बन आई। ड्राइवर अपनी निधारित गति से दस
गुणा ज्यादा स्पीड पर गाड़ी चला रहा था और उसने पार्क में प्रैम में घूम रहे जुड़वां बच्चों पर गाड़ी चढ़ा दी।
फिर जो हुआ उसकी कल्पना करके भी आप सिहर उठेंगे। दरअसल एक साल के दो जुड़वा बच्चे मां के साथ पार्क में घूमने निकले थे।
तभी नशे में कार चला रहे चालक ने प्रैम में जोर की टक्कर मारी। टक्कर लगते ही दोनों ही बच्चे प्रैम से उठकर कई फीट हवा में उछल गए। बच्चों की मां की चीख निकली और वो बच्चों को लपकने के लिए दौड़ पड़ी।
साहसी मां की हो रही है तारीफ
साहसी मां ने दोनों ही बच्चों को वक्त रहते लपक लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रैम के कई टुकड़े हो गये। उधर मां की चीख सुनकर
कार चालक ने तुरंत गाड़ी रोक ली। एक चश्मदीद का कहना है कि अगर मां बच्चो को न लपकती तो उनका कार के नीचे आना निश्चित था।
मां की सूझबूझ के चलते दोनों बच्चों को बचा लिया गया। हालांकि इस हादसे में बच्चों को कुछ चोटें आई हैं जिनका अस्पताल में
इलाज हो रहा है।
ड्राइवर को लापरवाही से गाड़ी चलाने, नशे में होने और हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए हिरासत में लिया गया है और दूसरी तरफ इलाके के लोग र रहे हैं।