फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   avalanche kills climbers at nepal peak

नेपाल हिमस्खलन में 12 के शव मिले

Mon, 24 Sep 2012 10:01 PM IST
काठमांडू/एजेंसी
काठमांडू/एजेंसी Updated Mon, 24 Sep 2012 10:01 PM IST
विज्ञापन
avalanche kills climbers at nepal peak
नेपाल के गोरखा जिले में हिमालय की एक चोटी के पास रविवार को हुए हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। इसमें आठ फ्रेंच नागरिक शामिल हैं। माउंट मानसलू (8,156 मीटर ऊंची) की बर्फीली चोटी पर लापता चार विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक दिन पहले राजधानी से करीब 350 किमी दूर पश्चिम में स्थित बेस कैंप के पास हिमस्खलन उस समय हुआ, जब विभिन्न अभियानों से जुड़े कम से कम 50 लोग वहां मौजूद थे। फ्रेंच पर्वतारोही अपने टेंट में आराम कर रहे थे। बता दें कि मानसलू दुनिया की आठवें नंबर की सबसे ऊंची चोटी है। नेपाल पर्वतारोही एसोसिएशन के अध्यक्ष जिंबा जांगबू शेरपा ने बताया कि आठ फ्रेंच नागरिकों के अलावा एक शेरपा गाइड, जर्मन नागरिक और स्पेन के एक पर्वतारोही का शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र से पश्चिमी देशों के 18 पर्वतारोहियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है। अन्य 10 पर्वतारोहियों को मामूली चोट आई है, जिन्हें बेस कैंप में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। तीन हेलीकॉप्टर और दर्जनों सुरक्षाकर्मी को तलाशी अभियान में लगाया गया है। नेपाल के हिमालय क्षेत्र में यह दूसरा सबसे बड़ा हादसा है, जिसमें विदेशियों की जान गई। इससे पहले मई में पर्यटक स्थल पोखरा में अचानक आई बाढ़ में कम से कम दो दर्जन विदेशी पर्यटक मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed