फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Australia seizes citizenship from Islamic State supporters

ऑस्ट्रेलिया ने इस्लामिक स्टेट समर्थकों से छीनी नागरिकता

Thu, 09 Aug 2018 10:47 AM IST
भाषा, कैनबरा
भाषा, कैनबरा Updated Thu, 09 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Australia seizes citizenship from Islamic State supporters

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आज बताया कि इस्लामिक स्टेट समूह से करीबी रखने के कारण पूर्व में दोहरी नागरिकता प्राप्त पांच नागिरकों से ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता छीन ली गई है। गृहमंत्री पीटर डुटोन ने बताया कि 2015 में कानून बदलने के बाद से अब तक छह लोगों ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता खो दी है। यह कानून ऑस्ट्रेलिया से निष्ठा रखने के उलट कोई भी काम करने वाले दोहरी नागरिकता प्राप्त लोगों से नागरिकता का अधिकार वापस लेने का प्रावधान करता है। 

विज्ञापन


डुटोन ने एक बयान में बताया, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि देश से दूर इस्लामिक स्टेट के साथ निकटता रखने के लिए पांच और लोगों से ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता छीन ली गई है।’’ 
विज्ञापन


डुटोन ने नागरिकता वापस लिये गए पांचों लोगों की पहचान नहीं बतायी। डेली टेलीग्राफ समाचारपत्र में बताया गया है कि इनमें से तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं जो इस्लामिक स्टेट समूह के लड़ाकों के साथ शामिल होने के लिए सीरिया और इराक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed