फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Australia abolishes visa programme The majority of the visa holders were from India

मेट्रो में घूमे-मंदिर में पूजा की...ऑस्ट्रेलिया पहुंच PM ने दिया झटका, खतरे में इंडियंस की जॉब

Tue, 18 Apr 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 18 Apr 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Australia abolishes visa programme The majority of the visa holders were from India
आस्ट्रेलिया के पीएम के साथ मोदी

भारत दौरे से लौटने के बाद आस्ट्रलिया के पीएम मैलकॉम टर्नबुल ने भारतीयों के लिए एक झटका देनेवाला फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 95,000 से अधिक अस्थायी विदेशी कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वीजा कार्यक्रम को समाप्त कर दिया है। इस फैसले के बाद वहां रहे इंडियन को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि यह वीजा रखने वालों में ज्यादातर भारत के हैं। इस कार्यक्रम को 457 वीजा के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ब्रिटेन में सख्त हुए अप्रवासियों के लिए वीजा नियम, नौकरी पाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

इस वीजा के तहत विदेश कर्मचारियों को चार साल तक नौकरी करने की अनुमति थी। प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल ने कहा, 'हम आव्रजन देश हैं लेकिन...ऑस्ट्रेलियाई कामगारों को अपने देश में रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसीलिए हम 457 वीजा समाप्त कर रहे हैं। इस वीजा के जरिये अस्थायी तौर पर विदेशी कर्मचारी हमारे देश में आते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-'एच-1बी वीजा पर भारत-अमेरिकी रिश्तों में आ सकती है खटास'
एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया में 95,757 कर्मचारी इस वीजा के तहत काम रहे है। हालांकि, टर्नबुल ने कहा कि  इस कार्यक्रम की जगह दूसरा वीजा कार्यक्रम लाया जाएगा। टर्नबुल ने कहा कि नया कार्यक्रम यह सुनिश्चित करेगा कि विदेशी कर्मचारी उन क्षेत्रों में काम करने के लिए ऑस्ट्रेलिया आएं जहां कुशल लोगों की काफी कमी है न कि केवल इसीलिए आएं कि नियोक्ता को ऑस्ट्रेलियाई कामगारों के बजाए विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करना आसान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed