{"_id":"59dc12164f1c1b97678b4eca","slug":"attack-on-indian-army-in-congo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो के लुबरो में भारतीय सेना पर हुआ बड़ा हमला, दो जवान घायल ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कांगो के लुबरो में भारतीय सेना पर हुआ बड़ा हमला, दो जवान घायल
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Oct 2017 05:50 AM IST
विज्ञापन
कांगो में भारतीय सेना
- फोटो : FILE PHOTO
संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो में तैनात भारतीय सेना पर मिलिशिया विद्रोहियों के 30 सदस्यों ने एक बड़ा हमला किया। सैनिकों ने उनके हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और तीन विद्रोहियों को मार गिराया जबकि दो भारतीय जवान घायल हो गए। ये भारतीय सैनिक कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात हैं।
सैन्य प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि भारतीय जवानों पर शुक्रवार, छह अक्तूबर को लुबरो में ‘मे मे समूह’ ने किया। इससे पहले इन्होंने कांगो सेना को भी अपना निशाना बनाया था। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 30 मिलिशिया सदस्यों ने गोमा से 300 किमी उत्तर में स्थि लुबरो के पोस्ट पर हमला किया।
उत्तरी किवु प्रांत का यह मुख्य शहर है जहां दर्जनों गैर कानूनी हथियार निर्यातक कई गांवों को पर कब्जा जमाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भी विद्रोहियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें तीन विद्रोही मारे गए और एक घायल हो गया। हालांकि इस कार्रवाई में दो भारतीय जवान भी घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो में फिलहाल कुल 2,664 जवान तैनात हैं।