फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Attack in Kabul, Six policemen died

काबुल में आत्मघाती हमला, छह पुलिसकर्मियों की मौत

Thu, 03 Apr 2014 07:43 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
Attack in Kabul, Six policemen died

तालिबान ने अफगान में हो रहे चुनावों का बहिष्कार जताने के लिए आत्मघाती हमला करवाया है। इसमें छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गृह मंत्रालय की इमारत के सामने हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि हमलावर सेना की वर्दी पहने हुए था और उसने मंत्रालय के अंदर घुसने की कोशिश की।

पुलिस ने की इलाकेबंदी

Attack in Kabul, Six policemen died

तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। अफगानिस्तान में शनिवार को क्लिक करें राष्ट्रपति पद के मतदान होने हैं और उससे पहले वहां हमले बढ़ गए हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीबीसी के बिलाल सरवरी को बताया कि आत्मघाती हमलावर मंत्रालय के मानव संसाधन विभाग में जाने की कोशिश कर रहा था और इसी बीच उसने खुद को उड़ा दिया।

इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस और विशेष बल ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से दूर रहने की चेतावनी

Attack in Kabul, Six policemen died

हमारे संवाददाता ने बताया है कि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि काबुल के सबसे प्रमुख इलाके में स्थित इस मंत्रालय तक आत्मघाती हमलावार पहुंचने में कामयाब कैसे हो सका क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए कई जांच चौकियों को पार करना पड़ता है।

इस हमले से ठीक एक घंटे पहले तालिबानी चरमपंथियों ने अपनी चेतावनी को दोहराया है। उसने अफगान लोगों को चुनावों से दूर रहने के लिए पहले कहा था और उन्होंने फिर वही धमकी दी दोहराई है।

आतंकियों ने इस चुनाव को महज एक दिखावा बताया है और इसे बाधित करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed