{"_id":"58964b8d4f1c1b3d63e8031b","slug":"at-least-nine-killed-in-indonesia-boat-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया की नाव दुर्घटना में नौ लोग डूबे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इंडोनेशिया की नाव दुर्घटना में नौ लोग डूबे
एजेंसी/ जकार्ता
Updated Sun, 05 Feb 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
21 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी इंडोनेशिया में शुक्रवार को मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूब जाने से कम से कम नौ लोगों के मरने की आशंका है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह नाव दक्षिणी सुलावेसी के ताकालार लीमा नदी से तानाह केके प्रायद्वीप जा रही थी और यह शुक्रवार दोपहर में डूब गई। नाव में 30 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बचाव दल के सदस्यों ने 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता ने लोल्लन पनजैतन ने बताया कि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने वाली यह नाव आधिकारिक बंदरगाह से नहीं, बल्कि किसी अज्ञात स्थान से रवाना हुई थी। उन्होंने कहा कि उस नाव के पास यात्रा पर जाने की वैध अनुमति भी नहीं थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के द्वीपसमूह में 17,000 से ज्यादा प्रायद्वीप हैं और लगभग सभी द्वीप यात्रा के लिए नाव पर निर्भर हैं, लेकिन नाव यातायात के लिए सुरक्षा मानकों की कमी के कारण अक्सर यहां नाव डूबने की दुर्घटनायें होती रहती हैं। जनवरी में राजधानी जकार्ता से करीब 200 लोगों को लेकर जा रही नाव में तिदुंग प्रायद्वीप के पास आग लग गई थी, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन