फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   assaf arab idol

..जिसने फलस्तीनियों को दिया जश्न का मौका

Wed, 26 Jun 2013 07:52 AM IST
Updated Wed, 26 Jun 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
assaf arab idol

अरब आइडल जीतकर गज़ा पट्टी पहुँचे गायक मोहम्मद असफ़ का हज़ारों फ़लस्तीनियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। रफ़ा क्रॉसिंग और ख़ान यूनुस शरणार्थी शिविर के रास्ते पर भारी भीड़ जमा थी। इसी शरणार्थी शिविर में मोहम्मद आसिफ़ रहते हैं।

विज्ञापन


जैसे ही मोहम्मद असफ़ ने अरब आइडल जीता, पूरा फ़लस्तीनी क्षेत्र जश्न में डूब गया। अरब आइडल का आयोजन लेबनान की राजधानी बेरूत में हुआ था और लाखों लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा।
विज्ञापन

mohamad assaf
विज्ञापन
विज्ञापन













गज़ा से बीबीसी संवाददाता रूश्दी अबू अलूफ़ का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही लोग मोहम्मद असफ़ का स्वागत करने के लिए उनका इंतज़ार कर रहे थे।

आम तौर पर रफ़ा क्रॉसिंग से मोहम्मद असफ़ के घर तक का सफ़र सिर्फ़ 15 मिनट का है, लेकिन इतनी भारी भीड़ के कारण असफ़ को अपने घर पहुँचने में दो घंटे से भी ज़्यादा का वक़्त लग गया।
mohamad assaf












वहाँ पहुँचने के बाद मोहम्मद असफ़ ने सबका शुक्रिया अदा किया और कहा- आप सब के बिना ऐसा नहीं हो सकता था। सबका शुक्रिया।

23 वर्षीय मोहम्मद असफ़ शादी के मौक़े पर गाना गाते थे और कुछ सप्ताह पहले तक उन्हें जानने वाले कम ही थे, लेकिन आज वे फ़लस्तीनी इलाक़े के हीरो बन चुके हैं।

mohamad assaf












पहले ये धारणा थी कि अरब आइडल कार्यक्रम और इसके संगीत का हमास समर्थन नहीं करता है, लेकिन मोहम्मद असफ़ जब फ़लस्तीनी क्षेत्र में पहुँचे, तो उनका स्वागत करने वालों में हमास के अधिकारी भी थे।

अरब आइडल के फ़ाइनल में मोहम्मद असफ़ का मुक़ाबला मिस्र के अहमद जमाल और सीरिया के फराह यूसुफ़ के बीच था। लेकिन शनिवार को हुए फ़ाइनल में उन्होंने जीत हासिल की और फिर शुरू हुआ फ़लस्तीनी इलाक़ों में जश्न का सिलसिला।
mohamad assaf












बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि लंबे समय बाद गज़ा में जश्न का ऐसा माहौल देखा गया। लोग सड़क पर निकल आए और आतिशबाज़ियाँ हुईं।

संगीत का ये टैलेंट शो मार्च में शुरू हुआ था और टीवी पर इसका प्रसारण बेरूत स्थित एमबीसी टीवी चैनल कर रहा था। मोहम्मद असफ़ का जन्म लीबिया में हुआ था।
mohamad assaf












ऐसा पहली बार हुआ है कि गज़ा में रहने वाले किसी व्यक्ति ने कोई प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीती है। राष्ट्रपति महमूद अब्बास समेत कई राजनीतिक शख़्सियतों ने भी लोगों से अपील की थी कि वे मोहम्मद असफ़ का समर्थन करें।
mohamad assaf













विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed