{"_id":"5a0961484f1c1b65548bcd16","slug":"asean-summit-pm-modi-meets-9-years-old-filipino-boy-who-wears-jaipur-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस: जब 9 साल के दिव्यांग बच्चे से मिलने के लिए PM ने निकाला वक्त","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फिलीपींस: जब 9 साल के दिव्यांग बच्चे से मिलने के लिए PM ने निकाला वक्त
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 13 Nov 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान समिट के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच हुए हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल से पीएम मोदी ने समय निकाला और मनीला स्थित महावीर फिलीपीन फाउंडेशन इंक पहुंचे। लेकिन यहां दिल को छू देने वाली एक वाक्या देखने को मिला, जब पीएम ने 9 साल के एक बच्चे से मुलाकात की।
विज्ञापन
दरअसल, कार्लो मिघेल सिलवानों उन हजारों फिलीपीन्स वासियों में हैं, जो दिव्यांग हैं और भारत में निर्मित मश्हूर 'जयपुर फुट' का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिलचस्प बात है कि कार्लो ने पीएम से बातचीत में अपने मन की बात रखी और कहा कि वो एक पुलिसकर्मी बनना चाहता है। कार्लो की इस इच्छा को पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुनिया के आगे रखा है।
विज्ञापन
पढ़ें: आज ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, जानें ASEAN समिट से जुड़ी खास बातें
विज्ञापन
जयपुर फुट के नाम से दुनिया में मश्हूर जूतों का निर्माण भगवान महावीर विक्लांग सहायता समिति के हाथों 40 साल से किया जा रहा है। फिलीपींस पहुंचने से पहले पीएम ने खुद इस संस्था का जिक्र किया था।
पीएम मोदी ने कहा था कि साल 1989 से अब तक करीब 15 हजार दिव्यांगों को जयपुर फुट्स की वजह से जीने में मदद मिली है। भारत सरकार उनके इन प्रयासों पर गर्व महसूस करती है।
“I want to be a policeman” my young friend told me…glad to see the Jaipur Foot giving wings to the aspirations of many youngsters like him. pic.twitter.com/APpMVdZz0I
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2017