{"_id":"5c03e2f1bdec2241ae4f58be","slug":"andres-manuel-lopez-took-oath-as-mexico-s-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंद्रेस मैनुएल लोपेज ने मैक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एंद्रेस मैनुएल लोपेज ने मैक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
लोपेज ओब्राडो
- फोटो : @lopezobrador_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता विरोधी वामपंथी एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने मैक्सिको के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए देश में ‘व्यापक’ बदलाव लाने का संकल्प जताया। लोपेज ने तकरीबन पांच महीने पहले चुनावों में एकतरफा जीत हासिल की थी। लोपेज को उनके नाम के प्रथम अक्षरों ‘एएमएलओ’ के नाम से पहचाना जाता है।
विज्ञापन
ओब्राडोर ने कहा, ‘ऐसा कहना शायद बनावटी लगे, लेकिन आज केवल एक नई सरकार की शुरुआत नहीं है। यह राजनीतिक शासन में परिवर्तन की शुरुआत है।’ उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे लेकिन गहरे एवं मूल बदलाव भी लाएंगे। ओब्राडोर ने कहा ‘मैं मैक्सिको के लोगों से झूठ ना बोलने और उन्हें धोखा ना देने की प्रतिबद्धता दोहराता हूं।’
विज्ञापन
वहीं मैक्सिको के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआडालाजरा में स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट में विस्फोटकों के साथ हमला हुआ है। यह हमला अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पैंस और डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री इवांका ट्रंप की यात्रा से मात्र एक घंटे पहले हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात हुए इस विस्फोट से कॉन्सुलेट की बाहरी दीवार ढह गई। लेकिन इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन