{"_id":"5a849cd44f1c1ba4268ba64e","slug":"anc-president-jakob-zuma-should-quit-the-post-otherwise-the-no-confidence-motion-will-be-brought","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने दिया इस्तीफा, ANC ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की दी थी धमकी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने दिया इस्तीफा, ANC ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की दी थी धमकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
सत्तारूढ़ अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को पद छोड़ने धमकी दी तो जुमा ने आखिरकार पद छोड़ दिया। एएनसी ने यह कहा था कि अगर उन्होंने पद नहीं छोड़ा तो संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं, राष्ट्रपति जुमा ने पद त्याग करने से पहले इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
Jacob Zuma resigns as South Africa president after the ruling ANC party tabled a motion of no confidence against him (file pic) pic.twitter.com/RkZEjWR8R6
— ANI (@ANI) February 14, 2018
विज्ञापन
एक टीवी साक्षात्कार में 75 वर्षीय राष्ट्रपति ने पद छोड़ने से इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए इसके बारे में पार्टी ने कोई कारण नहीं बताया है। इसलिए वह पद नहीं छोड़ेंगे। जुमा का कहना था कि ‘यह मेरे लिए अनुचित था कि इस मुद्दे को उठाया गया है। किसी ने इसका कारण नहीं बताया है। कोई यह नहीं कह रहा कि मैंने किया क्या है।’
विज्ञापन
इससे पहले एएनसी कोषाध्यक्ष जनरल पॉल माशेटिल ने पुष्टि की थी कि पार्टी ने उन्हें वापस बुलाया है। अब गेंद जुमा के पाले में थी तो एएनसी को इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। जुमा का कहना है कि यह दक्षिण अफ्रीकी जनता के साथ नाइंसाफी है।