फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   An Aung San Suu Kyi Loyalist Has Been Elected as Myanmar's New President

म्यामांर में और ताकतवर हुईं सू ची, करीबी विन मिंत बने राष्ट्रपति

Wed, 28 Mar 2018 04:01 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
An Aung San Suu Kyi Loyalist Has Been Elected as Myanmar's New President

म्यामांर के नए राष्ट्रपति विन मिंत ने कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व राष्ट्रपति हूतिन चॉ ने एका-एक पद छोड़ दिया था जिसके बाद म्यामांर में अगले राष्ट्रपति के लिए राय बनने लगी। ऐसे में म्यामांर की संसद ने बुधवार को आंग सान सू ची के करीबी सहयोगी विन मिंत के नाम पर आम सहमति बनाई। बता दें कि 66 साल के मिंत की देश के शीर्ष स्तरीय नीति-निर्धारण की प्रक्रिया पर मजबूत पकड़ बरकरार है।  

विज्ञापन


सू ची के समर्थन के साथ मिंत को संसद में संयुक्त रूप से 403 वोट मिले। संसद के अध्यक्ष मान विन खाइंग थान ने इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा, ‘मैं घोषणा करता हूं कि बहुमत पाने वाले विन मिंत को देश का राष्ट्रपति निर्वाचित किया जाता है।’ 
विज्ञापन


क्योंकि सू ची ने एक विदेशी से शादी की है और उनके दोनों बेटे ब्रिटेन के नागरिक हैं। 2008 में सेना द्वारा तैयार किए गए संविधान के तहत सू ची पर राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए रोक लगी है। सू ची 2015 में अपनी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद से स्टेट काउंसलर हैं और घोषणा कर चुकी हैं कि वे राष्ट्रपति से ऊपर रहते हुए काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सू ची जिस पद पर हैं वो कोई आधिकारिक संवैधानिक भूमिका नहीं है। इसलिए सू ची के लिए यह जरूरी है कि वो अप्रत्यक्ष रूप से शासन करें। राज्य सलाहकार का पद विशेष रूप से सू ची के लिए बनाया गया है। बता दें कि संविधान के तहत, सेना के पास देश के प्रशासन में विशेषाधिकार हैं। सेना का मंत्रिमंडल में संसदीय सीटों का 25% हिस्सा और तीन सुरक्षा विभाग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed