{"_id":"59f417d14f1c1baf678b7fb3","slug":"america-warns-if-north-korea-will-use-nuclear-weapons-they-would-face-massive-military-response","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की चेतावनी- परमाणु हथियारों का प्रयोग किया तो नॉर्थ कोरिया का वजूद मिटा देंगे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिका की चेतावनी- परमाणु हथियारों का प्रयोग किया तो नॉर्थ कोरिया का वजूद मिटा देंगे
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
James Mattis
नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनातनी जारी है। अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियारों का प्रयोग करता है तो उसे विशाल सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। दोनों ही देशों के बीच लगातार बयानबाजी से युद्ध के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: नॉर्थ कोरिया बोला- परमाणु हमले की धमकी को हल्के में न ले दुनिया
विज्ञापन
आपको बता दें कि दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया गए अमेरिकी रक्षा मंत्री मैटिस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका का लक्ष्य युद्ध करना नहीं है, यूएस डिप्लोमेटिक हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
पढ़ें: उत्तर कोरिया को समझाने के लिए चीन पर दबाव डालेंगे ट्रंप
उन्होंने पैनमनजोम में कहा था कि हमारा लक्ष्य कोरियाई प्रायद्वीप का पूर्ण निरीक्षण और उसे परमाणु मुक्त बनाना है। मैटिस ने जोर देते हुए कहा कि वो और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष सांग यांग म्यू ने उत्तर कोरिया के लापरवाह और गैरकानूनी व्यवहार को हल करने के लिए अपनी पारस्परिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है।