फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   America ready to steal North Korea nuclear bomb

उत्तर कोरिया का परमाणु बम चुराने की तैयारी में अमेरिका

Fri, 22 Dec 2017 02:39 AM IST
एजेंसी / वाशिंगटन 
एजेंसी / वाशिंगटन  Updated Fri, 22 Dec 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
America ready to steal North Korea nuclear bomb
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग उन
अमेरिकी कमांडो को ट्रेनिंग दी गई है ताकि वे उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को अपने कब्जे में ले सकें। सैन्य सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कोरिया की जमीन पर पिछले हफ्ते घुसपैठ और नरसंहार के हथियारों को हटाने का प्रशिक्षण दिया गया। कोरिया के कैंप स्टेंले में अमेरिकी यूनिट द ब्लैक जैक ब्रिज और दक्षिण कोरिया के सैनिकों को वरियर स्ट्राइक-9 नाम की यह ट्रेनिंग दी गई। 
विज्ञापन


पढ़ें- किम जोंग की परमाणु मिसाइलें भस्म कर देंगे US के माइक्रोवेव हथियार, जानिए खासियतें
विज्ञापन


यूनिट के फेसबुक पेज पर ट्रेनिंग की तस्वीरें भी डाली गई हैं। इस ट्रेनिंग में सैनिक रात में देखने वाले उपकरण, हथियारबंद वाहन और चेहरे को पूरी तरह गैस मॉस्क से ढंके दिख रहे हैं। दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक इस संयुक्त प्रशिक्षण का मकसद उत्तर कोरिया में घुसपैठ कर वहां से हथियार को हटाना था। हालांकि दक्षिण कोरिया के सैन्य प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed