{"_id":"590605af4f1c1bce3a44155a","slug":"america-ready-for-war-after-north-korea-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया की धमकी के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने की जंग की तैयारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया की धमकी के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने की जंग की तैयारी
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
उत्तर कोरिया की धमकी के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने भी जंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच यह अब तक का अपनी तरह का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास था। हालांकि परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया की धमकियों के मद्देनजर दोनों देशों के बीच अलग से एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास जारी रहेगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच ‘फोल ईगल’ नाम से संयुक्त अभ्यास रविवार को संपन्न हो गया। इसमें दक्षिण कोरिया के तकरीबन 20,000 और अमेरिका के 10,000 जवानों ने हिस्सा लिया। दोनों देशों के बीच एक और संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘की रिजॉल्व’ पिछले महीने ही समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने वार्षिक तौर पर होने वाले इन युद्धाभ्यासों को उत्तर कोरिया से उत्पन्न परमाणु और मिसाइल खतरों से सुरक्षा के मद्देनजर रक्षात्मक कार्रवाई बताया जबकि उत्तर कोरिया ने इसे आक्रमण की तैयारी बताते हुए इसकी निंदा की है। इस संयुक्त अभ्यास में निमित्ज वर्ग का विमान वाहक युद्धपोत और उसके बेड़े में 24 एफ/ए-18 लड़ाकू विमान, 10 एरियल टैंकर, 10 एस-3ए पनडुब्बी रोधी विमान, छह एसएच-6बी इलैक्ट्रॉनिकयुद्धक विमान और चार ई-2 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग विमान ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन