फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Al Qaeda number two of Indian Subcontinent Omar bin Khetab killed in Afghanistan

अफगानिस्तान: मारा गया अलकायदा का 'नंबर दो', भारतीय उपमहाद्वीप के लिए तैयार करता था लड़ाके

Thu, 07 Dec 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Al Qaeda number two of Indian Subcontinent Omar bin Khetab killed in Afghanistan
प्रतीकात्मक तस्वीर

अफगानिस्तान की सुरक्षा एजेंसी और यूएस मिलिट्री द्वारा किए गए एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में अलकायदा का आतंकी उमर बिन खेताब मारा गया है। उमर बिन खेताब को भारतीय उपमहाद्वीप का दूसरे नंबर का कमांडर माना जाता था।

विज्ञापन


उमर बिन खेताब के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि 2001 के बाद जितने भी आतंकी मार गिराए गए उसमें यह सबसे सीनियर है। नाटो सेना द्वारा  जारी सूचना के मुताबिक, वह भारी भरकम हथियार और विस्फोटकों को हैंडल करने में माहिर था और आतंकियों को रात में हमला करने की ट्रेनिंग देता था।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, बोला- भारत पैदा कर रहा दो मोर्चे वाले हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर बिन खेताब को उमर मंसूर के नाम से भी जाना जाता था। पाकिस्तान में जन्मे उमर की उम्र चालिस के करीब थी। उसे घांजी प्रांत के गिलन जिले में मारा गया है। 

इस ऑपरेशन में उमर के साथ अलकायदा के 80 और आतंकी मारे गए हैं, जिसमें तीन और प्रमुख आतंकी शामिल हैं। कासिम, हसन हमजा और जुनैद नाम के वे आतंकी पंजाबी तालीबान के प्रमुख थे। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से गजनी, पटिका और जाबुल प्रांत में सेना और एयरफोर्स कार्रवाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed