{"_id":"5a0fa8a74f1c1b9e678bc508","slug":"pakistan-nsa-naseer-khan-janjua-said-india-is-making-two-front-situation-for-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, बोला- भारत पैदा कर रहा दो मोर्चे वाले हालात","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, बोला- भारत पैदा कर रहा दो मोर्चे वाले हालात
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
आतंक को पनाह देने के आरोपों को झेल रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर सीनाजोरी दिखाते हुए रिश्ते में आई दरार के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जंजुआ ने शुक्रवार को कहा कि भारत दो मोर्चे वाले हालात पैदा कर रहा है और ये दोनों देशों के रिश्तों के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
नसीर खान ने ये बयान अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों के जर्मनी के विशेष प्रतिनिधि मार्कस पोत्जेल से मुलाकात के दौरान कही।
अफगानिस्तान के साथ रिश्तों में आई खटास के लिए भी पाकिस्तान भारत इशारे में जिम्मेदार बता रहा है। नसीर खान ने कहा कि वे अफगानिस्तान में शांति चाहते हैं, लेकिन भारत के बीच में आने के बाद उसके लिए हालात दो मोर्चे वाले बन गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: पाक आतंकियों को खत्म करने के लिए अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर बनाया प्लान
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पश्चिम की तरफ से उन्हें अफगानी आतंकवादियों और पूर्वी बॉर्डर की तरफ से उन्हें भारतीय सेना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान बेहतर भविष्य के लिए रिश्तों में दरार नहीं चाहता है। दरअसल, पाकिस्तान को अफगानिस्तान बॉर्डर पर होने वाले आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है और लगातार आरोपों की वजह से पाकिस्तान कई बार बौखला चुका है।