{"_id":"58f847e34f1c1bf2584709cd","slug":"airlines-company-emirates-will-reduce-flights-to-five-us-cities-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के फैसलों को बाद घटी पैसेंजर्स की संख्या, एमिरेट्स ने US जाने वाली उड़ानों में की कटौती","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ट्रंप के फैसलों को बाद घटी पैसेंजर्स की संख्या, एमिरेट्स ने US जाने वाली उड़ानों में की कटौती
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
दुबई की एयरलाइंस कंपनी एमिरेट्स ने अपनी अमेरिका जाने वाली उड़ानों में कटौती का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि एयरलाइंस अगले महीने से पांच अमेरिकी शहरो में उड़ाने कम करने जा रही है। बीबीसी की खबर के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े नियमों की वजह से पैसेंजर्स की संख्या घट गई है। इसी के चलते एयरलाइंस कंपनी ने यूएस जाने वाली फ्लाइट्स में कटौती का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मार्च में अमेरिका ने करीब अपने 10 एयरपोर्ट्स पर मोबाइल से बड़े इलेक्ट्रोनिक डिवाइज पर बैन लगा दिया। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी कई बहुसंख्यक मुस्लिम देश और नॉर्थ अफरीका के खिलाफ कई आर्डर पास किए थे।
विज्ञापन
एमिरेट्स के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका की ओर से वीजा, सिक्योरिटी और इलेक्ट्रोनिक डिवाइजिस को लाने के लिए बनाए गए कडे़ नियमों के बाद ये फैसला लिया जा रहा है। एमिरेट्स ने प्रेसिडेंट टीम क्लार्क ने भी ट्रंप की ओर से उठाए जा रहे कदमों में नाराजगी का इशारा दिया।
विज्ञापन
दरअसल, एयरलाइंस ने अपने प्रीमियम पैसेंजर्स को फ्लाइट में आते ही इलेक्ट्रोनिक डिवाइज दिए जाने की न्यू सर्विस शुरू की है। लेकिन अमेरिका में जाने वाली फ्लाइट्स को ऐसा करने की अनुमति नहीं है।
एमिरेट्स ने कहा कि फोर्ट लॉडरडेल और ऑरलॉडो में मई से करीब 5 फ्लाइट्स में कमी करने जा रहा है। साथ ही एयरलाइंस बॉस्टन में भी ऐसा करने जा रही है। बता दें कि एमिरेट्स अमेरिका की 12 जगहों पर अपनी फ्लाइट्स भेजता है।