{"_id":"59842bb84f1c1b03608b4601","slug":"air-france-plane-avoids-north-korea-ballistic-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल से बाल-बाल बचा एयर फ्रांस का विमान! ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल से बाल-बाल बचा एयर फ्रांस का विमान!
बीबीसी, हिन्दी
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
ballistic missile
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया की ओर से दागी गई एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल एयर फ्रांस के विमान के काफी करीब थी। अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह मिसाइल गिरी, वहां से करीब दस मिनट पहले ही ये विमान गुजरा था।
विज्ञापन
जापान की राजधानी टोक्यो से पेरिस जा रहे इस विमान में 330 से अधिक यात्री सवार थे। हालांकि एयर फ्रांस का कहना है कि उसका विमान खतरे की जद में नहीं था,लेकिन सावधानी के तौर पर उसने नो फ्लाइंग जोन का दायरा उत्तर कोरिया के आसपास तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
जापान और अमेरिका की ओर से जाहिर अनुमान के मुताबिक मिसाइल इस विमान से 100 से 150 किलोमीटर के करीब थी। अमेरिका के अधिकारी इस क्षेत्र में कॉमर्शियल विमानों को मिसाइलों के खतरे के बारे में लगातार आगाह करते रहे हैं।
विज्ञापन
बोइंग 777 के उड़ान मार्ग से जाहिर होता है कि जिस वक्त ये विमान जापान के होकाइडो द्वीप के पश्चिम में था तब उत्तर कोरिया की मिसाइल हवा में थी। अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि ये मिसाइल व्यस्त हवाई क्षेत्र से होकर गुजरी।
पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने बताया, इसे आसमान में दागा गया और ये जापान के इकॉनोमिक जोन में गिरी। ये इलाका वाणिज्यिक पोतों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं के इस्तेमाल में आता है।
एयर फ्रांस का कहना है कि मिसाइल कभी भी विमान के उड़ान के रास्ते में नहीं आई थी और शुक्रवार की सेवा बिना किसी दिक्कत के रही। जुलाई 2014 में मलेशिया एयरलाइन्स की फ्लाइट एमएच 17 से पूर्वी यूक्रेन में कथित तौर पर रूस में बनी बक मिसाइल टकरा गई थी। इससे विमान में सवार सभी 283 यात्रियों की मौत हो गई थी. ये विमान एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रहा था।